Wednesday, 23 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

Vibe Box Office Collection Day 5: 10 करोड़ के करीब पहुंची कुणाल खेमू की ‘Vibe’, 5वें दिन कमाए इतने करोड़

Vibe Box Office Collection Day 5: प्रीति जिंटा और कुणाल खेमू की कॉमेडी फिल्म 'वाइब' मंडे टेस्ट में फेल होने के बाद 5वें दिन फिर बॉक्स ऑफिस पर कमबैक करती नजर आई. चलिए जानते हैं कि फिल्म ने अब तक कितनी कमाई कर ली है.

Vibe Box Office Collection Day 5: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा और कुणाल खेमू की कॉमेडी फिल्म ‘वाइब’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए आज 5 दिन हो गए हैं. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपनी कमाई का ग्राफ धीरे-धीरे बनाए हुए है. कुणाल खेमू की इस कॉमेडी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है. धीमी शुरुआत के बावजूद फिल्म अब 10 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गई है. मंडे टेस्ट में फेल होने के बाद 5वें दिन फिल्म ने एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर कमबैक किया. चलिए आपको बताते हैं कि कुणाल और प्रीति की इस कॉमेडी फिल्म ने अब तक कुल कितने करोड़ रुपये की कमाई की है.

‘वाइब’ ने किया कमबैक

Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, कुणाल खेमू के डायरेक्शन में बनी दूसरी फिल्म ‘वाइब’ ने 5वें दिन 1.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, जिसमें चौथे दिन की कमाई के मुकाबले 27.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. इसके साथ ही फिल्म ने भारत में अब तक कुल 9.50 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. इसी के साथ फिल्म का नेट कलेक्शन 10 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गया है. वहीं, फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 11.35 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

---विज्ञापन---

5वें दिन की टोटल ऑक्यूपेंसी

5वें दिन फिल्म ‘वाइब’ की ऑक्यूपेंसी में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है. मंगलवार को पूरे भारत में फिल्म के 2,553 शो चलाए गए, जिनमें टोटल ऑक्यूपेंसी 21.0 प्रतिशत रही. फिल्म के नाइट शो में दर्शकों की अच्छी चहल-पहल देखने को मिली. रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार की सुबह के शो में 8.15 प्रतिशत, दोपहर के शो में 13.38 प्रतिशत, शाम के शो में 19.54 प्रतिशत और रात के शो में 29.15 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई.

‘वाइब’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

वहीं, कुणाल खेमू और प्रीति जिंटा की फिल्म ‘वाइब’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन भी लगातार बढ़ रहा है. Sacnilk.com के मुताबिक, फिल्म ‘वाइब’ ने अब तक दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर कुल 13.10 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. इस फिल्म में कुणाल खेमू और प्रीति जिंटा के अलावा दिग्गज एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर, स्पर्श श्रीवास्तव और वंशिका धीर भी अहम भूमिका में हैं.

First published on: Sep 23, 2026 08:25 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola