Haryanvi Dancer Dimple Chaudhary: हरियाणवी डांसर डिंपल चौधरी का एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में डांसर डिंपल चौधरी अपने बिगड़े मेंटल हेल्थ के बारे में बता रही हैं. वीडियो में डिंपल चौधरी ने यहां तक कह दिया कि वो इतनी परेशान हो गई हैं कि उनका आत्महत्या करने का मन करता है.
दरअसल, इस मामले की शुरुआत कुछ दिन पहले ही हुई है. हाल ही में डिंपल चौधरी का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वो कुछ लोगों के साथ गाली-गलौज करती दिखाई दे रही हैं. बताया जा रहा है कि कुछ लोगों ने डिंपल के साथ फोटो क्लिक कराने की डिमांड रखी थी, लेकिन उन्होंने मना कर दिया, जिसके बाद ये कहा-सुनी धीरे-धीरे बहस में बदल गई. इस दौरान डिंपल गलत शब्दों और गालियों का इस्तेमाल करती दिखाई दी, जिसके बाद लोगों ने उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल करना शुरू कर दिया.
इस ट्रोलिंग से परेशान होकर डिंपल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने इस मामले की सफाई दी. साथ ही ये कहा, ‘मैं गाड़ी से उतर कर भी लोगों को फोटो देती हूं. मुझे बदनाम कर रहे हो कि मुझ में घमंड है. कौन सा घमंड मुझ में नजर आ गया? क्यों ऐसे हालात पैदा कर रहे हो कि मैं खुद आत्महत्या कर लूं?’ अधिक जानकारी के लिए E24 का यह वीडियो देखें…