Tuesday, 25 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Govinda के खिलाफ जंग में Sunita Ahuja को मिला बहू Kashmera Shah का सपोर्ट, बोलीं-कुछ तो गलत होगा !

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा की 39 साल पुरानी शादी इन दिनों विवादों में है। दोनों के रिश्ते में आई कथित दरार अब परिवार और मीडिया के बीच चर्चा का विषय बन गई है। सुनीता आहूजा ने कथित तौर पर गोविंदा और उनकी को-एक्ट्रेस कोमल के बीच अफेयर का आरोप लगाया है।

Edited By : pooja.rajput | Updated: Aug 25, 2026 13:41
Share :
Govinda-Sunita Ahuja

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा की 39 साल पुरानी शादी इन दिनों विवादों में है। दोनों के रिश्ते में आई कथित दरार अब परिवार और मीडिया के बीच चर्चा का विषय बन गई है। सुनीता आहूजा ने कथित तौर पर गोविंदा और उनकी को-एक्ट्रेस कोमल के बीच अफेयर का आरोप लगाया है। उन्होंने यह भी दावा किया कि गोविंदा दूसरी शादी की प्लानिंग कर रहे थे। हालांकि, गोविंदा के मैनेजर ने इन दावों को पूरी तरह खारिज किया है। इस विवाद के बीच अब परिवार की बहू और कृष्णा अभिषेक की पत्नी कश्मीरा शाह खुलकर सुनीता आहूजा के समर्थन में सामने आई हैं। सोमवार रात एक इवेंट में कश्मीरा से गोविंदा और सुनीता के रिश्ते को लेकर सवाल किया गया। इस पर उन्होंने कहा कि वह अपने परिवार की महिलाओं के साथ खड़ी हैं और सुनीता का भी पूरा समर्थन करती हैं। कश्मीरा ने मीडिया से गोविंदा और सुनीता के निजी मामले से दूर रहने की अपील भी की। उनका कहना था कि परिवार की स्थिति को लेकर कुछ तो ऐसा जरूर हुआ होगा, लेकिन इस मामले को निजी ही रहने देना चाहिए। वहीं, कश्मीरा के बयान से पहले कृष्णा अभिषेक ने खुद को इस विवाद से अलग कर लिया था। मुंबई एयरपोर्ट पर उन्होंने मीडिया से गोविंदा को लेकर सवाल न पूछने की अपील की और कहा कि भगवान सब ठीक करेंगे। इस पूरे विवाद के बीच सोशल मीडिया पर भी फैंस दो गुटों में बंटे नजर आ रहे हैं। वहीं, गोविंदा और सुनीता के एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर अनफॉलो करने की खबरों ने भी चर्चा बढ़ा दी है।

First published on: Aug 25, 2026 01:41 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola