Friday, 2 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

Govinda की बाहों में Komal Rani Swarnkar ! बेअसर हुए Sunita Ahuja के आंसू ! एक फोटो ने मचाई हलचल !

गोविंदा और कोमल रानी स्वर्णकार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'रूपा' को लेकर सुर्खियों में हैं। दोनों की कुछ रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। दरअसल, कोमल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया था, जिसमें वह गोविंदा के साथ रोमांटिक अंदाज में नजर आईं।

Edited By : pooja.rajput | Updated: Oct 2, 2026 16:56
Share :
Govinda

गोविंदा और कोमल रानी स्वर्णकार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘रूपा’ को लेकर सुर्खियों में हैं। दोनों की कुछ रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। दरअसल, कोमल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया था, जिसमें वह गोविंदा के साथ रोमांटिक अंदाज में नजर आईं। पोस्टर में दोनों एक-दूसरे की बाहों में दिखाई दे रहे थे। इसके अलावा कोमल ने गोविंदा के साथ एक और तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वह लैवेंडर रंग की साड़ी और गोविंदा व्हाइट ब्लेजर व ब्लैक जींस में नजर आए। इस तस्वीर के साथ कोमल ने ‘लव माय लाइफ’ कैप्शन लिखा था। तस्वीर सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने दोनों के रिश्ते को लेकर तरह-तरह के कयास लगाने शुरू कर दिए। हालांकि, दोनों के बीच किसी रिश्ते की अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इन तस्वीरों को फिल्म के प्रमोशन और उनके किरदारों के रोमांटिक अंदाज के तौर पर भी देखा जा रहा था। पोस्ट पर कई यूजर्स ने फिल्म के लिए शुभकामनाएं दीं, तो कुछ ने दोनों के रिश्ते को लेकर सवाल उठाए। खास बात यह है कि चर्चा बढ़ने के बाद गोविंदा और कोमल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से ये पोस्ट हटा दिए। पोस्ट डिलीट करने की वजह को लेकर दोनों की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। बता दें कि ‘रूपा’ को गोविंदा ने लिखा और निर्देशित किया है, जिसमें वह और कोमल रानी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म की रिलीज डेट अभी घोषित नहीं हुई है।

First published on: Oct 02, 2026 04:56 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola