Tuesday, 22 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

TV के फेमस एक्टर की शादीशुदा लाइफ में दरार, 12 साल बाद वाइफ से अलग हुए Varun Kapoor

Varun Kapoor Divorce: फेमस टीवी एक्टर वरुण कपूर शादी के 12 साल बाद पत्नी धन्य मोहन से अलग हो गए हैं। दोनों ने तलाक ले लिया है। इस खबर से एक्टर के फैंस भी शॉक्ड हो गए हैं।

Edited By : Jyoti Singh | Updated: Sep 18, 2025 15:17
Share :
वरुण कपूर की शादीशुदा लाइफ में दरार. Photo Credit- Social Media

Varun Kapoor Divorce: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट के को-एक्टर रह चुके टीवी एक्टर वरुण कपूर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में आ गए हैं। एक्टर ने अपनी 12 साल की शादी को खत्म कर दिया है और वाइफ धन्य मोहन से अलग हो गए हैं। इस बात की जानकारी एक विश्वसनीय सूत्र ने दी है। बताया जाता है कि वरुण और उनकी वाइफ का तलाक करीब दो हफ्ते पहले ही तय हो गया था। शादीशुदा रिश्ते से बाहर निकलने के बाद वरुण कपूर अपने काम में बिजी हो गए हैं।

2013 में रचाई थी शादी

बता दें कि एक्टर वरुण कपूर और धन्य मोहन ने साल 2013 में शादी रचाई थी। अब कपल ने अपनी 12 साल की शादी को खत्म कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा भी किया गया है कि वरुण और उनकी वाइफ पिछले करीब 2 साल से एक-दूसरे से अलग रह रहे थे। दोनों का डिवोर्स केस कोर्ट में चल रहा था। इस खबर से वरुण कपूर के फैंस काफी शॉक्ड हो गए हैं। जाहिर है कि एक वक्त था जब एक्टर अपनी वाइफ धन्य मोहन को अपनी बैकबोन बताते थे।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19: क्या कैप्टेंसी टास्क की बलि चढ़ेगी अभिषेक-अशनूर की दोस्ती? प्रोमो में दिखा सबूत

First published on: Sep 18, 2025 03:17 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola