Sunday, 4 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

एक्टिंग छोड़ मशहूर एक्ट्रेस ने लिया संन्यास, Premanand Maharaj के सेवक से की शादी, अब बनेगी मां !

भोजपुरी एक्ट्रेस प्रियंका पंडित इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्मों से दूरी बनाने के बाद प्रियंका ने कृष्ण भक्ति का रास्ता चुना और अब उन्होंने अपनी जिंदगी से जुड़ी एक बड़ी खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर पति के साथ तस्वीर शेयर करते हुए अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की है।

Edited By : pooja.rajput | Updated: Oct 3, 2026 17:01
Share :
Priyanka Pandit

भोजपुरी एक्ट्रेस प्रियंका पंडित इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्मों से दूरी बनाने के बाद प्रियंका ने कृष्ण भक्ति का रास्ता चुना और अब उन्होंने अपनी जिंदगी से जुड़ी एक बड़ी खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर पति के साथ तस्वीर शेयर करते हुए अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की है। तस्वीर में प्रियंका पति के कंधे पर सिर रखे नजर आ रही हैं। वहीं, फोटो में बेबी सॉक्स और पॉजिटिव प्रेग्नेंसी टेस्ट किट भी दिखाई दे रही है। पोस्ट के जरिए एक्ट्रेस ने बताया कि उनके घर जल्द ही नन्हा मेहमान आने वाला है। उन्होंने लिखा कि राधा रानी और ठाकुर जी के आशीर्वाद से वह अपनी जिंदगी के सबसे खूबसूरत दौर में कदम रख रही हैं। प्रियंका की इस पोस्ट के बाद फैंस उन्हें जमकर बधाइयां दे रहे हैं। बता दें कि प्रियंका पंडित भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं और उन्होंने 50 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। वह खेसारी लाल यादव, पवन सिंह और रितेश पांडे जैसे सितारों के साथ नजर आ चुकी हैं। करियर के दौरान एक कथित MMS विवाद के बाद उन्होंने वीडियो को फेक बताया था। इसके बाद प्रियंका ने फिल्मों से दूरी बनाकर कृष्ण भक्ति पर ध्यान देना शुरू किया और वृंदावन में रहने लगीं। उनकी शादी को लेकर भी खबरें सामने आई थीं। बताया गया कि उन्होंने प्रेमानंद महाराज के हरि सेवक से शादी की है, हालांकि उन्होंने पति का चेहरा सार्वजनिक नहीं किया है।

First published on: Oct 03, 2026 05:01 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola