टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे खूबसूरत दौर को एंजॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस हाल ही में मां बनी हैं और बेटे के जन्म के बाद उनकी जिंदगी पूरी तरह अपने नन्हे बच्चे के इर्द-गिर्द घूम रही है। इसी बीच करिश्मा ने अपने मैटरनिटी फोटोशूट की कुछ ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जो सामने आते ही वायरल हो गईं। तस्वीरों में करिश्मा बेहद एलिगेंट, ग्लैमरस और क्लासी अंदाज में नजर आ रही हैं। उन्होंने ब्लैक आउटफिट पहना है और फोटोशूट में अपने बेबी बंप को खूबसूरती से फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। ब्लैक एंड व्हाइट टोन, सिनेमैटिक लाइटिंग और उनका कॉन्फिडेंट अंदाज तस्वीरों को बेहद खास बना रहा है। एक तस्वीर में करिश्मा दोनों हाथों से अपने बेबी बंप को थामे नजर आती हैं, जबकि दूसरे पोज में उनका स्टाइलिश लुक देखने को मिल रहा है। खास बात यह है कि एक्ट्रेस ने बेटे के जन्म के करीब 10 दिन बाद इन तस्वीरों को फैंस के साथ शेयर किया है। हालांकि, तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर करिश्मा के फोटोशूट की तुलना दीपिका पादुकोण के 2024 के मैटरनिटी फोटोशूट से भी होने लगी। दीपिका ने भी प्रेग्नेंसी के दौरान ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरों में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया था। दोनों फोटोशूट का मिनिमल और क्लासी एस्थेटिक फैंस को काफी हद तक मिलता-जुलता लग रहा है। हालांकि, करिश्मा ने अपने फोटोशूट में सॉफ्ट और आर्टिस्टिक वाइब को बरकरार रखा है। बता दें कि करिश्मा तन्ना और उनके पति वरुण बंगेरा शादी के करीब चार साल बाद पैरेंट्स बने हैं। अब मां बनने के बाद सामने आईं करिश्मा की ये तस्वीरें फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं हैं।
---विज्ञापन---
Karishma Tanna के मैटरनिटी लुक ने खींचा ध्यान,Deepika Padukone से हुई तुलना,तस्वीरों ने जीता दिल
टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे खूबसूरत दौर को एंजॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस हाल ही में मां बनी हैं और बेटे के जन्म के बाद उनकी जिंदगी पूरी तरह अपने नन्हे बच्चे के इर्द-गिर्द घूम रही है। इसी बीच करिश्मा ने अपने मैटरनिटी फोटोशूट की कुछ ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जो सामने आते ही वायरल हो गईं। तस्वीरों में करिश्मा बेहद एलिगेंट, ग्लैमरस और क्लासी अंदाज में नजर आ रही हैं।
First published on: Aug 08, 2026 05:32 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola