Sunday, 9 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Sohail Khan की पार्टी में Ex-Wife ने मारी एंट्री, लाइमलाइट में आईं Seema Sajdeh, बॉन्ड देख खुश फैंस

रियलिटी शो ‘अलायंस’ का सफर खत्म हो चुका है और इसके बाद सोहेल खान ने अपने घर पर शो की सक्सेस पार्टी रखी। पार्टी में सलमान खान, अरबाज खान और उनकी पत्नी शूरा खान समेत कई सितारे पहुंचे, लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान सोहेल की एक्स-वाइफ सीमा सजदेह ने खींचा।

Edited By : Yasmeen Sheikh | Updated: Aug 9, 2026 14:22
Share :
Seema Sajdeh

रियलिटी शो ‘अलायंस’ का सफर खत्म हो चुका है और इसके बाद सोहेल खान ने अपने घर पर शो की सक्सेस पार्टी रखी। पार्टी में सलमान खान, अरबाज खान और उनकी पत्नी शूरा खान समेत कई सितारे पहुंचे, लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान सोहेल की एक्स-वाइफ सीमा सजदेह ने खींचा। ब्लैक लेसी आउटफिट में सीमा बेहद स्टाइलिश नजर आईं। खास बात ये रही कि पार्टी सोहेल की थी और सीमा भी इसमें शामिल हुईं। दोनों का रिश्ता भले ही पति-पत्नी का नहीं रहा, लेकिन उनकी बॉन्डिंग आज भी काफी अच्छी है। ‘अलायंस’ में भी दोनों के बीच दोस्ती और आपसी सम्मान साफ नजर आया था। दोनों को देखकर ऐसा नहीं लगता कि उनके बीच कोई कड़वाहट है। शो के दौरान सोहेल ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खुलकर बात की थी। उन्होंने माना था कि उनकी लापरवाही और करियर से जुड़ी परेशानियों का असर उनकी शादी पर पड़ा था। बता दें कि सोहेल और सीमा की लव स्टोरी भी काफी फिल्मी रही है। दोनों की मुलाकात मुंबई में हुई थी, जहां सीमा फैशन डिजाइनिंग में करियर बनाने आई थीं। दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई, लेकिन परिवार इस रिश्ते के खिलाफ था। इसके बाद दोनों ने घर से भागकर आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली थी। बाद में परिवार ने भी इस रिश्ते को स्वीकार कर लिया।

First published on: Aug 09, 2026 02:22 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola