Monday, 10 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

नसीरुद्दीन शाह के बयान पर भड़के पीयूष मिश्रा, झारखण्ड प्रोटेस्ट पर सेलेब्स की चुप्पी पर उठाए सवाल

Piyush Mishra: दिल्ली के जंतर मंतर में हुए प्रोटेस्ट की तरह ही इन दिनों झारखण्ड में भी छात्र प्रोटेस्ट कर रहे हैं. हाल ही में यहां एक्टर पीयूष मिश्रा पहुंचें और उन्होंने नसीरुद्दीन शाह के एक बयान पर हमला बोला.

piyush mishra naseeruddin shah jharkhand protest controversy

Piyush Mishra: झारखण्ड राज्य में इन दिनों भारी संख्या में छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं. इसी बीच सीनियर एक्टर पीयूष मिश्रा ने झारखंड प्रोटेस्ट में पहुंचकर नसीरुद्दीन शाह के एक बयान पर अपनी नाराजगी जाहिर की और इस मुद्दे पर अन्य सेलेब्स की चुप्पी पर भी उन्होंने सवाल उठाए हैं.

नसीरुद्दीन शाह के बयान पर पियूष मिश्रा का कटाक्ष

झारखंड प्रोटेस्ट में पहुंचे पीयूष मिश्रा ने कहा है, ‘नसीरुद्दीन शाह साहब, आपने कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर सेलेब्स के कुछ न कहने पर एक बात कही थी कि जिन कुत्तों के मुंह में हड्डी है वह नहीं बोलेंगे. माफ करिएगा, मैं आपका प्रति पूरा सम्मान देकर पूछना चाहता हूं कि इस वक्त वो कौन कुत्ते हैं, जिनके मुंह में हड्डी है.’

---विज्ञापन---

नसीरुद्दीन शाह ने क्या कहा था?

बता दें दिल्ली के जंतर मंतर में जब कॉकरोच जनता पार्टी ने प्रोटेस्ट किया था तब इसपर मशहूर एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने द वायर से कहा था, ‘सेलेब्स तब बोलेंगे, जब उनका जमीर उनसे ऐसा करने को बोलेगा. एक कहावत है कि जिस कुत्ते के मुंह में हड्डी होती है, वो भौंक नहीं सकता. जैसे ही हड्डी उसके मुंह से गिरेगी या दांत टूटेंगे, तब वो भौंकेगा.’ नसीरुद्दीन शाह की इसी बात पर कटाक्ष करते हुए पियूष मिश्रा ने सीधे उनसे प्रश्न किया.

piyush misHRA

झारखंड प्रोटेस्ट में पहुंचे पियूष मिश्रा

दिल्ली के जंतर मंतर में हुए छात्र प्रदर्शन की तरह झारखंड की राजधानी रांची में परीक्षाओं में धांधली और पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का आंदोलन जारी है. प्रदर्शन के 16वें दिन मशहूर एक्टर पीयूष मिश्रा धरना स्थल जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम पहुंचे. यहां पियूष ने अभ्यर्थियों के बीच बैठकर उनका समर्थन किया और मीडिया से भी बातचीत की. पीयूष मिश्रा ने कहा कि, वो छात्रों के इंटरव्यू देखकर और उनकी आंखों में दर्द देखकर यहां आए हैं. इस दौरान उन्होंने अपनी फिल्म ‘गुलाल’ का प्रसिद्ध गाना ‘आरंभ है प्रचंड’ भी गाया, जिससे पूरे परिसर में उत्साह दिखाई दिया.

---विज्ञापन---

प्रोटेस्ट के लिए आर्थिक मदद की कही बात

पीयूष मिश्रा ने रांची आनेको लेकर कहा कि उनका यहां आने का कोई अन्य मकसद नहीं है. उन्होंने सोशल मीडिया पर प्रदर्शनकारी छात्रों के इंटरव्यू देखे थे. छात्रों की आंखों में दर्द, तकलीफ और आंसू देखकर उनसे रहा नहीं गया. दो दिन का समय खाली मिलते ही वे सीधे रांची आ गए. उन्होंने प्रोटेस्ट के लिए आर्थिक मदद देने की भी बात कही है.

---विज्ञापन---

First published on: Aug 10, 2026 02:07 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola