Saturday, 8 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Toxic Trailer। कब आएगा Yash की फिल्म Toxic का Trailer? गानों-टीचर ने मचाई ‘तबाही’, 8.8.8 चुनी तारीख

8 अगस्त 2026... यानी 8.8.8... ये तारीख खास होने वाली है, क्योंकि आज यश की मच अवेटेड फिल्म 'Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups' का ट्रेलर लॉन्च होने जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का ट्रेलर आज शाम 7 बजकर 1 मिनट पर रिलीज किया जाएगा। 26 अगस्त को सिनेमाघरों में आने वाली इस फिल्म को लेकर लंबे वक्त से जबरदस्त बज़ बना हुआ है।

Edited By : Yasmeen Sheikh | Updated: Aug 8, 2026 15:54
Share :
Toxic-Yash

8 अगस्त 2026… यानी 8.8.8… ये तारीख खास होने वाली है, क्योंकि आज यश की मच अवेटेड फिल्म ‘Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups का ट्रेलर लॉन्च होने जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का ट्रेलर आज शाम 7 बजकर 1 मिनट पर रिलीज किया जाएगा। 26 अगस्त को सिनेमाघरों में आने वाली इस फिल्म को लेकर लंबे वक्त से जबरदस्त बज़ बना हुआ है। यश के साथ कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया और नयनतारा की मौजूदगी ने फिल्म की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है। फिल्म के टीजर के बाद इसके बोल्ड सीन्स और यश की अलग-अलग एक्ट्रेसेस के साथ केमिस्ट्री खूब चर्चा में रही थी। वहीं, इसके गाने ‘तबाही और ‘मदहोश भी सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर चुके हैं। अब सबसे बड़ा सवाल है कि फिल्म में यश का एंड गेम कौन होगा? वहीं ‘Toxic’ के ट्रेलर लॉन्च की तुलना रणबीर कपूर स्टारर रामायणा’ के ग्रैंड ट्रेलर लॉन्च से भी की जा रही है। ‘रामायणा’ की तरह ही ‘Toxic’ का लॉन्च इवेंट भी बेंगलुरु में बड़े स्तर पर आयोजित किया जा रहा है, जहां पैन इंडिया से सेलेब्स, वीआईपी और मीडिया को बुलाया गया है। फिल्म कन्नड़ में बनी है और हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और इंग्लिश में रिलीज होगी। इसे पीरियड गैंगस्टर एक्शन-ड्रामा बताया गया है, यानी ये कोई सिंपल रोमांटिक फेयरी टेल नहीं, बल्कि एक डार्क और हार्ड-हिटिंग कहानी होने वाली है।

First published on: Aug 08, 2026 03:54 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola