Monday, 10 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

DC Box Office Collection Day 3: ‘डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन’ ने उठाया वीकेंड का फायदा, जानें फिल्म के तीसरे दिन की कमाई

DC Box Office Collection Day 3: सिनेमाघरों में इन दिनों कई फिल्में लगी हुई हैं. हाल ही में रिलीज हुई साउथ इंडियन फिल्म ‘डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन’ ने बॉक्स ऑफिस पर तीन दिन पूरे कर लिए हैं.

DC Box Office Collection Day 3
DC Box Office Collection Day 3

DC Box Office Collection Day 3: 07 अगस्‍त को सिनेमाघरों में रिलीज साउथ स्टार लोकेश कनगराज, वामिका गब्बी और संजना की फिल्‍म ‘डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन’ ने बॉक्स ऑफिस पर तीन दिन पूरे कर लिए हैं. अरुण मथेश्वरन के डायरेक्‍शन में बनी इस फिल्म ने फिलहाल धीमी शुरुआत की, लेकिन वीकेंड पर फिल्म की कमाई में अच्छी बढ़त देखने को मिली है.

‘डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन’ डे 3 कलेक्शन

साउथ इंडियन फिल्म ‘डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन’ 7 अगस्त को रिलीज हुई है. पहले दिन इस फिल्म ने 4.40 करोड़ की कमाई की, तो वहीं दूसरे दिन शनिवार को इसने 6.70 करोड़ का कलेक्शन किया. अब बात करें रविवार यानी तीसरे की तो DC (तमिल) ने 4,639 शो से ₹9.55 करोड़ की नेट कमाई की. इससे भारत में फिल्म का टोटल ग्रॉस कलेक्शन ₹24.11 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन ₹20.95 करोड़ हो गया है.

---विज्ञापन---

दुनियाभर में अबतक कितनी कमाई?

बात करें फिल्म के ओवरसीज कलेक्शन की तो विदेशों में, फिल्म ने तीसरे दिन ₹2.25 करोड़ कमाए, जिससे अब तक टोटल ओवरसीज कलेक्शन ₹7.75 करोड़ हो गया है. इससे फिल्म का टोटल वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹31.86 करोड़ हो गया है. कुल मिलाकर पहले वीकेंड फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया है.

dc movie

बतौर लीड लोकेश कनगराज की पहली फिल्म

‘डीसी’ लोकेश कनगराज की बतौर लीड हीरो पहली फिल्म है. वैसे लोकेश खासकर ‘कैथी’, ‘मास्टर’, ‘विक्रम’, ‘लियो’ और ‘कुली’ जैसी सुपरहिट फिल्में देने वाले निर्देशक के रूप में जाने जाते हैं. हालांकि इससे पहले वो कई फिल्मों में भी काम कर चुके हैं. फिल्म की कहानी एक लोकल गैंग के इर्द-गिर्द बुनी गई है जो पुलिस से बचकर भाग रही है. इसका एक्शन शानदार है. लोकेश कनगराज के साथ वामिका गब्बी की जोड़ी दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है.

---विज्ञापन---

First published on: Aug 10, 2026 12:56 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola