Monday, 10 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Bigg Boss 20: इस बार ऐसे होगी कंटेस्टेंट्स की एंट्री, हर किसी को सलमान खान देंगे ये खास ‘वरदान’!

Bigg Boss 20: 'बिग बॉस 20' में इस बार कंटेस्टेंट्स की खास एंट्री होगी. 16 कंटेस्टेंट का होगा नया गेम, वहीं सभी को मिलेगा खास 'वरदान.' जानिए पूरा फॉर्मेट और कंटेस्टेंट्स.

Bigg Boss 20 Format: सलमान खान के पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ का नया सीजन जल्द ही दर्शकों के बीच दस्तक देने वाला है. हर बार की तरह इस सीजन में भी मेकर्स कुछ नया और हटकर करने की तैयारी में हैं. शो के पहले प्रोमो में सलमान खान ने फैंस को फॉर्मेट में बड़े बदलाव का हिंट दिया था. अब ‘बिग बॉस 20’ के संभावित फॉर्मेट को लेकर कई दिलचस्प जानकारियां सामने आई हैं.

ऐसे घर में एंट्री लेंगे कंटेस्टेंट

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘बिग बॉस 20’ में इस बार कंटेस्टेंट अकेले घर में एंट्री नहीं करेंगे, बल्कि उन्हें जोड़ी में लाया जाएगा. बताया जा रहा है कि शो में कुल 8 जोड़ियां यानी 16 कंटेस्टेंट नजर आ सकते हैं. इन जोड़ियों को पहले से तय किया जाएगा और कंटेस्टेंट इन्हीं के साथ बिग बॉस के घर में गेम की शुरुआत करेंगे.

---विज्ञापन---

इस बार मुकाबला होगा बेहद तगड़ा

इतना ही नहीं, घर में दो टीमों के बीच मुकाबला देखने को मिल सकता है. यानी इस बार कंटेस्टेंट्स के बीच दोस्ती, रणनीति और टकराव के साथ-साथ टीम गेम भी काफी अहम रहने वाला है.

हर कंटेस्टेंट को मिलेगा खास ‘वरदान’

‘बिग बॉस 20’ के फॉर्मेट की सबसे दिलचस्प बात कंटेस्टेंट्स को मिलने वाला ‘वरदान’ बताया जा रहा है. रिपोर्ट्स की मानें तो हर कंटेस्टेंट को एक खास ताकत दी जाएगी. इसका इस्तेमाल वह गेम के दौरान किसी दूसरे कंटेस्टेंट को घर से बाहर करने या खुद को एलिमिनेशन से बचाने के लिए कर सकता है.

गेम होगा रोमांच से भरा

अगर ऐसा होता है तो शो में हर हफ्ते गेम और ज्यादा रोमांचक हो सकता है. कंटेस्टेंट कब और किसके खिलाफ अपने ‘वरदान’ का इस्तेमाल करेंगे, यह देखना काफी दिलचस्प होगा.

---विज्ञापन---

इन सेलेब्स को किया गया अप्रोच

शो के लिए कई चर्चित सेलेब्रिटीज के नाम सामने आ रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, एल्विश यादव की एक्स गर्लफ्रेंड और यूट्यूबर कीर्ति मेहरा को भी शो के लिए अप्रोच किया गया है. इसके अलावा युक्ति कपूर और ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम प्रणाली राठौड़ के नाम की भी चर्चा है.

ये कंटेस्टेंट हो सकते हैं शो का हिस्सा?

इससे पहले करण पटेल, जेनिफर विंगेट, गीता बसरा, माही विज, सुनील पाल, जन्नत जुबैर, अर्जुन बिजलानी, पर्ल वी पुरी, शोविक चक्रवर्ती और अंजलि अरोड़ा जैसे नाम भी संभावित कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में बताए गए हैं. हालांकि, इनमें से किसी भी नाम की ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है.

---विज्ञापन---

कब से शुरू हो सकता है शो?

रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘बिग बॉस 20’ की शुरुआत 6 सितंबर से हो सकती है. सलमान खान एक बार फिर शो को होस्ट करते नजर आएंगे. हालांकि, शो के फॉर्मेट और कंटेस्टेंट्स को लेकर मेकर्स की तरफ से अभी ऑफीशियल ऐलान का इंतजार है.

First published on: Aug 10, 2026 02:12 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola