‘बालिका वधू’ फेम एक्ट्रेस अविका गौर इन दिनों अपनी तबीयत को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस डेंगू से जूझ रही हैं और फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी सेहत की जानकारी उनके पति मिलिंद चंदवानी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दी। मिलिंद ने बताया कि अविका पिछले कई दिनों से तेज बुखार से परेशान थीं, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने काम से ब्रेक नहीं लिया। उन्हें करीब पांच दिनों तक 103-104 डिग्री तक बुखार रहा। इतनी खराब तबीयत के बावजूद उन्होंने अपने एक प्रोजेक्ट की बची हुई शूटिंग पूरी की। जिस शूट को दो दिनों में पूरा किया जाना था, अविका ने उसे तेज बुखार में ही एक दिन में खत्म कर दिया। शूट के बाद दो दिन का ब्रेक मिलने पर भी उनकी हालत ठीक नहीं हुई। वह ज्यादातर समय बेड पर रहीं और ठीक से खाना भी नहीं खा पा रही थीं। इसके बावजूद एक कमिटमेंट के चलते उन्हें दिल्ली जाकर ऐड शूट करना पड़ा। मुंबई लौटने के बाद उनकी रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आई। मिलिंद ने बताया कि उन्होंने अविका को शूट पोस्टपोन करने के लिए कई बार समझाया, लेकिन वह प्रोडक्शन टीम के समय और पैसे को लेकर चिंतित थीं। मिलिंद ने अपनी पत्नी के काम के प्रति इस डेडिकेशन की तारीफ की और फैंस से उनके जल्द ठीक होने की दुआ करने की अपील की। फिलहाल अविका अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो अविका हाल ही में ‘अगली स्टोरी’ में नजर आई थीं, जिसे हिंदी के साथ तमिल और तेलुगु में भी देखा गया। इन दिनों वह ‘खतरों के खिलाड़ी’ में नजर आ रही हैं, जहां वह मुश्किल स्टंट करती दिखाई दे रही हैं। फैंस को अब अविका के जल्द ठीक होकर वापस लौटने का इंतजार है।
---विज्ञापन---
Avika Gor की तबीयत बिगड़ी,Actress की हालत देख पति हुए परेशान,फैंस से मांगी दुआ
‘बालिका वधू’ फेम एक्ट्रेस अविका गौर इन दिनों अपनी तबीयत को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस डेंगू से जूझ रही हैं और फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी सेहत की जानकारी उनके पति मिलिंद चंदवानी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दी। मिलिंद ने बताया कि अविका पिछले कई दिनों से तेज बुखार से परेशान थीं, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने काम से ब्रेक नहीं लिया। उन्हें करीब पांच दिनों तक 103-104 डिग्री तक बुखार रहा।
First published on: Aug 08, 2026 02:54 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola