दिवाली का त्योहार हो और बॉलीवुड में जश्न की रौनक न दिखे, ऐसा भला कैसे हो सकता है। इन दिनों फिल्मी सितारे धूमधाम से दिवाली मना रहे हैं। इसी बीच एक दिवाली पार्टी की तस्वीरों ने सबका ध्यान खींच लिया है। वजह हैं एक्ट्रेस ईशा देओल और उनके एक्स हसबैंड भरत तख्तानी, जो तलाक के करीब दो साल बाद एक बार फिर साथ नजर आए। दरअसल, शनिवार शाम ईशा और भरत एक दिवाली पार्टी में पहुंचे थे। इस दौरान दोनों ने पैपराजी के सामने साथ खड़े होकर मुस्कुराते हुए तस्वीरें भी खिंचवाईं। ईशा बेबी पिंक कलर की खूबसूरत सीक्विन साड़ी में बेहद एलिगेंट लग रही थीं, वहीं भरत क्रीम कलर के बंदगले में नजर आए। दोनों के चेहरे पर दिख रही मुस्कान ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच लिया। बता दें कि ईशा और भरत ने फरवरी 2024 में शादी के करीब 12 साल बाद अलग होने का ऐलान किया था। हालांकि, तलाक के बाद भी दोनों के बीच दोस्ताना रिश्ता और आपसी सम्मान देखने को मिलता रहा है। ईशा ने भरत के जन्मदिन पर भी उनके लिए प्यारा पोस्ट शेयर किया था। वहीं, पिता धर्मेंद्र के निधन के बाद भी भरत ईशा के साथ खड़े नजर आए। ऐसे में दिवाली पार्टी में दोनों की साथ मौजूदगी ने एक बार फिर उनकी बॉन्डिंग को लेकर चर्चा छेड़ दी है।
---विज्ञापन---
Esha Deol ने मनाई Ex-हसबैंड Bharat Takhtani संग दिवाली, 2 साल पहले हुआ था तलाक, तस्वीरें वायरल
ईशा देओल और उनके एक्स हसबैंड भरत तख्तानी एक बार फिर साथ नजर आए। शनिवार शाम दोनों एक दिवाली पार्टी में पहुंचे, जहां उन्होंने पैपराजी के सामने साथ पोज भी दिए। ईशा बेबी पिंक सीक्विन साड़ी में खूबसूरत लगीं, वहीं भरत क्रीम बंदगले में दिखे। बता दें कि फरवरी 2024 में दोनों ने 12 साल की शादी के बाद तलाक का ऐलान किया था। हालांकि, अलग होने के बाद भी दोनों के बीच दोस्ताना रिश्ता कायम है।
First published on: Nov 08, 2026 01:42 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola