Saturday, 28 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

सलमान खान की ‘मातृभूमि’ को मिला विवेक ओबेरॉय का सपोर्ट? एक्टर ने दी शुभकामनाएं, बोले- ‘मेरे दोस्त की फिल्म है’

सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'मातृभूमि' के प्रमोशन में बिजी हैं. फिल्म 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, इसी बीच एक्टर विवेक ओबेरॉय ने फिल्म को लेकर ऐसा बयान दिया जिसने लोगों का ध्यान खींच लिया है.

Vivek Oberoi On Salman Khans Maatrubhumi
सलमान खान-विवेक ओबेरॉय की पुरानी दुश्मनी के बीच आई दोस्ती वाली बात! Photo Credit- Social Media

बॉलीवुड के भाईजना यानी सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मातृभूमि’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं, इस बीच फिल्म को सेंसर बोर्ड से भी हरी झंडी मिल गई है, फिल्म को बिना कट के U/A 16+ सर्टिफिकेट मिला है, वहीं दूसरी तरफ एक्टर विवेक ओबेरॉय ने भी सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि’ को सपोर्ट किया है और कुछ ऐसा बोला जो लोगों का दिल जीत रहा है.

विवेक ओबेरॉय ने ‘मातृभूमि’ को लेकर क्या कहा?

विवेक ओबेरॉय का कहना है कि भारतीय सेना के शौर्य और बहादुरी पर आधारित फिल्मों को दर्शकों का पूरा सपोर्ट मिलना चाहिए. उनके मुताबिक, जब कोई फिल्म देश के जवानों की हिम्मत और बलिदान को दिखाती है, तो उसे दिल खोलकर प्यार देना चाहिए.

---विज्ञापन---

‘फिल्म को कामयाबी मिलनी चाहिए’

एक्टर ने कहा कि वर्दी पहनकर देश की रक्षा करने वाले हमारे भाई-बहनों के सम्मान में बनने वाली हर फिल्म को कामयाबी मिलनी चाहिए. विवेक का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब सलमान खान की ‘मातृभूमि’ रिलीज के लिए तैयार है.

विवेक ओबेरॉय ने किया ‘मातृभूमि’ का सपोर्ट

अपूर्व लाखिया को बताया अपना दोस्त

विवेक ने फिल्म के निर्देशक अपूर्व लाखिया को लेकर भी अपनी बात रखी. उन्होंने बताया कि अपूर्व उनके दोस्त हैं और दोनों पहले फिल्म ‘शूटआउट एट लोखंडवाला’ में साथ काम कर चुके हैं.

---विज्ञापन---

‘भगवान उन्हें खूब सफलता दे’

विवेक ने निर्देशक को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान उन्हें खूब सफलता दे. साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि फिल्म दर्शकों को इंस्पायर करने का काम करेगी.

सलमान और विवेक के पुराने विवाद के बीच चर्चा में बयान

विवेक ओबेरॉय का यह बयान इसलिए भी खास माना जा रहा है, क्योंकि सलमान खान और उनके बीच साल 2003 में हुआ विवाद बॉलीवुड के सबसे चर्चित मामलों में से एक रहा है. उस समय ऐश्वर्या राय से जुड़े मामले को लेकर विवेक की प्रेस कॉन्फ्रेंस ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं.

---विज्ञापन---

4 दिसंबर को रिलीज होगी ‘मातृभूमि’

सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि’ में चित्रांगदा सिंह, मुकेश ऋषि, अंकुर भाटिया, अभिलाष चौधरी, अभिश्री सेन, जेन शॉ, जावेद खान और विपिन भारद्वाज भी नजर आएंगे. फिल्म 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. बॉक्स ऑफिस पर इसका मुकाबला श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘ईठा’ से होने वाला है.

First published on: Nov 28, 2026 10:28 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो