Saturday, 28 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘तुम मेरी सबसे बड़ी ताकत’, यामी गौतम के जन्मदिन पर आदित्य धर ने शेयर की अनसीन पिक्चर्स, लिखी दिल की बात

यामी गौतम आज अपना 38वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहीं हैं, इस खास दिन पर पति आदित्य धर ने खास अंदाज में पत्नी को जन्मदिन की बधाई दी.

Yami gautam
यामी गौतम के जन्मदिन पर आदित्य धर ने लुटाया प्यार, Photo Credit- Social Media

Yami Gautam Birthday: बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस यामी गौतम आज 28 नवंबर को अपना 38वां बर्थडे मना रहीं हैं, इस खास दिन पर उन्हें परिवार और दोस्तों से ढेर सारा प्यार और बधाइयां मिल रहीं हैं, इस बीच उनके पति फिल्ममेकर आदित्य धर ने बेहद खास अंदाज में पत्नी यामी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर कर दिल छू लेने वाला नोट शेयर किया. जिसे देखकर फैंस दिल खोलकर प्यार लुटा रहे हैं, और कपल की जमकर तारीफें कर रहे हैं.

यामी के बर्थडे पर आदित्य का खास पोस्ट

आदित्य धर ने यामी गौतम के जन्मदिन पर कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों में दोनों छुट्टियों के दौरान साथ में हंसते-मुस्कुराते और क्वालिटी टाइम बिताते नजर आ रहे हैं. तस्वीरों के साथ आदित्य ने यामी के लिए दिल छू लेने वाला मैसेज भी लिखा.

---विज्ञापन---

नोट में दिखा यामी के लिए प्यार

आदित्य ने यामी को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा कि वह उनकी जिंदगी की सबसे खूबसूरत महिला हैं. उनकी मुस्कान सिर्फ किसी कमरे को नहीं, बल्कि उनकी पूरी दुनिया को रोशन कर देती है. आदित्य ने यामी को अपना घर, अपनी सबसे बड़ी ताकत और सबसे मजबूत समर्थक बताया.

यामी की मेहनत के कायल हुए पति आदित्य

उन्होंने आगे लिखा कि यामी जिस तरह अपने परिवार को प्यार देती हैं और अपने हर काम को पूरी मेहनत से करती हैं, वह उन्हें हर दिन हैरान कर देता है. आदित्य ने मजाकिया अंदाज में यह भी कहा कि उन्हें समझ नहीं आता कि यामी इतना सब कैसे संभाल लेती हैं और फिर भी उन्हें झेलती रहती हैं.

---विज्ञापन---
आदित्य धर ने पत्नी यामी गौतम को जन्मदिन पर किया विश

जीवन प्यार करने का किया वादा

अपने नोट के आखिर में आदित्य ने यामी को जिंदगीभर सपने देखते रहने और चमकते रहने की सलाह दी. उन्होंने वादा किया कि वह हमेशा यामी का हाथ थामेंगे, उनका हौसला बढ़ाएंगे और बार-बार उनसे प्यार करेंगे.

‘उरी’ के सेट पर शुरू हुई थी लव स्टोरी

यामी गौतम और आदित्य धर की प्रेम कहानी फिल्म ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ के सेट पर शुरू हुई थी. साल 2019 में फिल्म की शूटिंग और प्रमोशन के दौरान दोनों करीब आए. धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई, लेकिन दोनों ने अपने रिश्ते को लंबे समय तक निजी रखा.

हिमाचल में की थी सादगी से शादी

4 जून 2021 को यामी और आदित्य ने हिमाचल प्रदेश में परिवार की मौजूदगी में बेहद सादगी से शादी कर ली. दोनों की शादी की तस्वीरें सामने आने के बाद फैंस हैरान रह गए थे.

---विज्ञापन---

शादी के 3 साल बाद बेटे का किया था वेलकम

मई 2024 में यामी और आदित्य बेटे वेदविद के माता-पिता बने. दोनों अपनी निजी जिंदगी को लाइमलाइट से दूर रखना पसंद करते हैं. ऐसे में यामी के जन्मदिन पर आदित्य का यह प्यार भरा पोस्ट उनके रिश्ते की खूबसूरत झलक दिखाता है.

First published on: Nov 28, 2026 03:51 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो