Saturday, 28 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

कान्ये वेस्ट का न्यू सॉन्ग ‘आउट ऑफ माय माइंड’ रिलीज, 1 मिनट 46 सेकंड में दिखाई प्यार और जिंदगी की कहानी

म्यूजिक की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने वाले रैपर कान्ये वेस्ट ने एक बार फिर फैंस को चौंका दिया है. उन्होंने अपना नया ट्रैक 'आउट ऑफ माय माइंड' रिलीज कर दिया है.

kanye west out of my mind new son out
कान्ये वेस्ट का न्यू सॉन्ग 'आउट ऑफ माय माइंड' रिलीज, Photo Credit- Social Media

म्यूजिक की दुनिया में अपने अलग अंदाज और अचानक गाने रिलीज करने के लिए मशहूर रैपर ये यानी कान्ये वेस्ट एक बार फिर चर्चा में हैं. रैपर ने अपना नया ट्रैक ‘आउट ऑफ माय माइंड’ रिलीज कर दिया है. खास बात यह है कि इस गाने को लेकर कोई बड़ा ऐलान नहीं किया गया था. आधी रात को रिलीज हुए इस ट्रैक ने आते ही म्यूजिक लवर्स का ध्यान अपनी खींच लिया है.

आधी रात को रिलीज हुआ गाना

कान्ये वेस्ट का नया गाना 27 नवंबर 2026 को रिलीज हुआ. महज 1 मिनट 46 सेकंड के इस ट्रैक को YZY और गामा लेबल के तहत जारी किया गया है. जो यूट्यूब और स्पॉटिफाय समेत कई म्यूजिक प्लेटफॉर्म पर सुनाजा सकता है. इससे पहले कान्ये ने लॉस एंजेलिस में हुए YEEZY Season 1 फैशन शो के दौरान इस गाने की झलक दिखाई थी. अब पूरा ट्रैक सामने आने के बाद फैंस इसे लेकर अपना रिएक्शन दे रहे हैं.

---विज्ञापन---

तेज बीट्स और अलग म्यूजिक का तड़का

‘आउट ऑफ माय माइंड’ में कान्ये वेस्ट का अंदाज काफी अलग सुनाई देता है. रैपर तेज रफ्तार जंगल ब्रेकबीट के साथ सिंग-रैप करते नजर आते हैं. ट्रैक में Motif Alumni के Dreamin और DJ Kool के Let Me Clear My Throat के सैंपल भी शामिल हैं.

ट्रैक में प्यार का छुपा अहसास

कान्ये इसमें अपने पर्सनल एक्सपीरियंस और प्यार में पड़ने के एहसास को छूते हैं. लंबे समय बाद जिंदगी में खुशियां मिलने की बात भी ट्रैक में सुनाई देती है. छोटे से गाने में रैपर ने प्यार और जिंदगी से जुड़े कई एहसास समेटने की कोशिश की है.

---विज्ञापन---

कई कलाकारों ने मिलकर बनाया ट्रैक

इस गाने को कान्ये वेस्ट ने Che Pope और 1010Benja के साथ को-प्रोड्यूस किया है. Patrick Holder को भी को-प्रोडक्शन का क्रेडिट मिला है, जबकि Just Da 1 ने एडिशनल प्रोडक्शन किया है. बहरहाल, गाने की रिलीज के बाद फैंस ने इसकी बीट्स और म्यूजिक की तारीफ की है और लोगों को यह पसंद भी आ रहा है, बस कुछ लोगों ने इसके रन टाइम पर सवाल उठाया है, और गाने के रन टाइम को और बढ़ाने का सुझाव दिया है.

First published on: Nov 28, 2026 04:31 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो