हरियाणवी डांसिंग क्वीन सपना चौधरी इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उनके पति वीर साहू से तलाक की अर्जी दाखिल करने की खबरें सामने आई थीं। इसके बाद उनका इंस्टाग्राम अकाउंट भी अचानक गायब हो गया। अब सपना की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिनमें वह अपनी कलाई पर बना टैटू हटवाती नजर आ रही हैं। बताया जा रहा है कि यह टैटू उनके पति वीर साहू के नाम का है। सपना चौधरी और वीर साहू ने साल 2020 में प्राइवेट सेरेमनी में शादी की थी। दोनों ने हमेशा अपनी शादीशुदा जिंदगी को लाइमलाइट से दूर रखा। हालांकि, अब रिश्ते में अनबन और तलाक की खबरों ने फैंस का ध्यान खींचा है। दरअसल, सपना पहले ही टैटू हटवाने की वजह बता चुकी थीं। उन्होंने कहा था कि शूटिंग और मेकअप के दौरान टैटू छिपाने में काफी समय लगता था, जिससे प्रोफेशनल काम में परेशानी होती थी। इसलिए उन्होंने लेजर ट्रीटमेंट के जरिए इसे हटवाने का फैसला किया था। वहीं, सपना का इंस्टाग्राम अकाउंट भी गायब है, हालांकि इसकी असली वजह स्पष्ट नहीं है। फिलहाल, तलाक की खबरों और टैटू हटवाने की वायरल तस्वीरों के बीच सपना की निजी जिंदगी एक बार फिर चर्चा में है।
---विज्ञापन---
Veer Sahu से तलाक के बीच मिटाई निशानी ! Sapna Choudhary ने तलाक के बीच लिया बदला! तस्वीरें Viral !
हरियाणवी डांसिंग क्वीन सपना चौधरी इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उनके पति वीर साहू से तलाक की अर्जी दाखिल करने की खबरें सामने आई थीं। इसके बाद उनका इंस्टाग्राम अकाउंट भी अचानक गायब हो गया। अब सपना की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिनमें वह अपनी कलाई पर बना टैटू हटवाती नजर आ रही हैं।
First published on: Nov 28, 2026 03:32 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola