Saturday, 28 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

81 साल की उम्र में ये क्या बोल गए Javed Akhtar ? क्यों हुआ पछतावा ? Farhan के पापा का बयान Viral !

बॉलीवुड के दिग्गज लेखक और गीतकार जावेद अख्तर 81 साल की उम्र में अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने अपनी जिंदगी के पुराने किस्से साझा किए और उन गलतियों के बारे में बताया, जिनका उन्हें आज भी पछतावा है।

Written By : pooja.rajput | Updated: Nov 28, 2026 15:39
Share :
Javed Akhtar

बॉलीवुड के दिग्गज लेखक और गीतकार जावेद अख्तर 81 साल की उम्र में अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने अपनी जिंदगी के पुराने किस्से साझा किए और उन गलतियों के बारे में बताया, जिनका उन्हें आज भी पछतावा है। दरअसल, जावेद अख्तर ने खुलासा किया कि शराब की लत ने उनकी जिंदगी के करीब 15 साल बर्बाद कर दिए। उन्होंने बताया कि एक समय ऐसा था, जब वह हर रात शराब की पूरी बोतल पी जाते थे। इस आदत का उनकी जिंदगी और फैसलों पर भी बुरा असर पड़ा। उन्होंने माना कि जिंदगी की ज्यादातर बड़ी गलतियां उन्होंने शराब के नशे में की थीं। जावेद ने बताया कि उन्होंने 31 जुलाई 1991 को आखिरी बार शराब पी थी। इसके बाद से उन्होंने कभी शराब को हाथ नहीं लगाया। उन्होंने यह फैसला इसलिए लिया क्योंकि वह लंबी जिंदगी जीना चाहते थे। उस वक्त उन्हें लगता था कि अगर शराब पीना जारी रखा, तो शायद 52-53 साल की उम्र तक ही जी पाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि शराब की वजह से बर्बाद हुए 15 सालों में वह संगीत, भाषाएं और नए म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट्स सीख सकते थे। गौरतलब है कि जावेद अख्तर ने सलीम खान के साथ मिलकर ‘शोले’, ‘दीवार’ और ‘जंजीर’ जैसी कई यादगार फिल्मों की कहानियां लिखी हैं।

First published on: Nov 28, 2026 03:39 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो