28 साल के एल्विश यादव एक बार फिर अपनी नई शुरुआत को लेकर सुर्खियों में हैं। यूट्यूब से अपने करियर की शुरुआत करने वाले एल्विश ने रियलिटी शोज के जरिए देशभर में अपनी खास पहचान बनाई और अब उनका सफर बड़े पर्दे तक पहुंच गया है। एल्विश को एक नहीं बल्कि दो फिल्मों का हिस्सा बनने का मौका मिला है। ई24 आपको पहले ही बता चुका है कि वह रेमो डिसूजा की डायरेक्टोरियल एक्शन फिल्म में नजर आएंगे, जिसे विक्की जैन प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ टाइगर श्रॉफ भी दिखाई देंगे। वहीं अब एल्विश ने अपनी दूसरी फिल्म का ऐलान सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए किया है। उन्होंने अपनी नई जर्नी को लेकर लिखा कि वह बाहर से आए हैं, बॉलीवुड में उनका कोई नहीं था और फैंस के प्यार ने उन्हें बड़े पर्दे तक पहुंचाया है। इसी पोस्ट के बाद एल्विश की दूसरी फिल्म को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फिल्म ‘मालामाल वीकली 2’ है, जिसमें उनके साथ रितेश देशमुख, परेश रावल और राजपाल यादव जैसे कलाकार नजर आ सकते हैं। रिपोर्ट्स में परिणीति चोपड़ा, रवीना टंडन और शिल्पा शिरोडकर के नाम भी सामने आ रहे हैं। एल्विश की इस नई शुरुआत से उनके फैंस काफी एक्साइटेड हैं।
---विज्ञापन---
‘नई शुरूआत’ के लिए तैयार Elvish Yadav, राव साहब ने सुनाई Good News, यादव परिवार में जश्न का माहौल
28 साल के एल्विश यादव एक बार फिर अपनी नई शुरुआत को लेकर सुर्खियों में हैं। यूट्यूब से अपने करियर की शुरुआत करने वाले एल्विश ने रियलिटी शोज के जरिए देशभर में अपनी खास पहचान बनाई और अब उनका सफर बड़े पर्दे तक पहुंच गया है। एल्विश को एक नहीं बल्कि दो फिल्मों का हिस्सा बनने का मौका मिला है।
First published on: Aug 13, 2026 06:10 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola