टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम पिछले एक साल से लगातार मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। एक तरफ जहां दीपिका लिवर कैंसर का इलाज करा रही हैं, वहीं हाल ही में शोएब इब्राहिम के पिता को ब्रेन हैमरेज होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गंभीर हालत के चलते उन्हें लंबे समय तक ICU में रखा गया। अब दीपिका अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर लौट आई हैं और उन्होंने अपने लेटेस्ट व्लॉग के जरिए फैंस को हेल्थ अपडेट दी है। लगभग तीन हफ्तों बाद शेयर किए गए इस व्लॉग में दीपिका ने अपनी इम्यूनोथेरेपी और ससुर की सेहत को लेकर खुलकर बात की। दीपिका ने बताया कि शोएब के पिता की हालत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। वहीं उनकी पहली इम्यूनोथेरेपी भी पूरी हो चुकी है। थेरेपी के बाद उन्हें हल्का बुखार हुआ था, लेकिन रिपोर्ट्स सामान्य हैं और फिलहाल कोई बड़ा साइड इफेक्ट देखने को नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि आगे भी नियमित इम्यूनोथेरेपी, ब्लड टेस्ट और स्कैन होते रहेंगे। इस दौरान दीपिका ने पति शोएब की चिंता भी जाहिर की। उन्होंने कहा कि पिछले एक साल में शोएब ने उनकी बीमारी और अपने पिता की गंभीर हालत के बीच हर जिम्मेदारी को मजबूती से संभाला है। दीपिका ने फैंस से अपील की कि वे शोएब को लगातार हिम्मत और दुआएं देते रहें, क्योंकि यह दौर उनके लिए सबसे ज्यादा चुनौतीपूर्ण रहा है।
---विज्ञापन---
Dipika Kakkar को हुई Shoaib Ibrahim की चिंता, फैंस से की खास अपील। कहा- आजमाइश का वक्त है…!
टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम पिछले एक साल से लगातार मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। एक तरफ जहां दीपिका लिवर कैंसर का इलाज करा रही हैं, वहीं हाल ही में शोएब इब्राहिम के पिता को ब्रेन हैमरेज होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गंभीर हालत के चलते उन्हें लंबे समय तक ICU में रखा गया। अब दीपिका अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर लौट आई हैं और उन्होंने अपने लेटेस्ट व्लॉग के जरिए फैंस को हेल्थ अपडेट दी है।
First published on: Jun 12, 2026 11:37 AM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola