Friday, 9 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

Dharmendra का असली वारिस कौन? किसे मिलेगा कितना हिस्सा

Dharmendra Property: बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र इस समय अपनी तबियत को लेकर चर्चा में है. इसी बीच सोशल मीडिया पर उनकी संपत्ति को लेकर चर्चा हो रही है. अधिक जानकारी के लिए E24 का यह वीडियो देखें…

Edited By : Pooja Mishra | Updated: Nov 13, 2025 16:22
Share :

Dharmendra Property: बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र इस समय हेल्थ को लेकर काफी चर्चा में हैं. बीते दिन एक्टर को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया, जिसके बाद वो अपने घर वापस आ गए हैं. देओल परिवार की तरफ से लगातार धर्मेंद्र के हेल्थ की अपडेट शेयर की जा रही है. परिवार के अनुसार उनकी तबीयत में सुधार आ रहा है. इसी बीच सोशल मीडिया पर धर्मेंद्र की संपत्ति के बंटवारे को लेकर काफी चर्चा की जा रही है. ऐसा इसलिए है क्योंकि धर्मेंद्र ने दो शादियां की हैं, उन्होंने पहली पत्नी प्रकाश कौर को तलाक दिए बिना हेमा मालिनी से शादी कर ली थी. यही वजह है कि सवाल उठ रहे हैं कि हेमा मालिनी और उनके बच्चों को धर्मेंद्र की संपत्ति में कितना हिस्सा मिलेगा?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, धर्मेंद्र की नेटवर्थ 400 से 450 करोड़ के करीब है. धर्मेंद्र को दोनों बीवियों से 6 बच्चे हैं. पहली पत्नी से धर्मेंद्र को चार बच्चे हैं, सनी देओल, बॉबी देओल, अजीता देओल, और विजेता देओल. वहीं, दूसरी पत्नी हेमा से दो बेटियां हैं, ईशा देओल और अहाना देओल. इस मामले पर दिल्ली हाईकोर्ट के वकील कमलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र की प्रॉपर्टी में हेमा मालिनी को कोई हिस्सा नहीं मिलेगा. अधिक जानकारी के लिए E24 का यह वीडियो देखें…

---विज्ञापन---
First published on: Nov 13, 2025 04:22 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola