Sunday, 27 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

गुल्लू पर एक्स गर्लफ्रेंड ने लगाया चीटिंग का आरोप! सलमान ने भी लगाई लताड़?

Gullu's Ex-girlfriend Kaira Anu:'बिग बॉस 20' के गुल्लू उर्फ कुशल तंवर पर उनकी एक्स गर्लफ्रेंड कायरा अनू ने धोखा देने का आरोप लगाया है. अधिक जानकारी के लिए E24 का यह वीडियो देखें…

Edited By : Pooja Mishra | Updated: Sep 27, 2026 20:00
Share :

Gullu’s Ex-girlfriend Kaira Anu: सलमान खान के विवादित रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में इन दिनों कैप्टन बनकर हुक्म चला रहे गुल्लू उर्फ कुशल तंवर को इस हफ्ते ‘वीकेंड का वार’ में अपने एक फैसले के कारण सलमान खान से जमकर डांट खानी पड़ी थी. सलमान खान ने गुल्लू से यहां तक कह दिया कि उन्होंने पिछले दो रिएलिटी शो आखिर कैसे जीते. सलमान के मुताबिक, गुल्लू ने डाइस वाले टास्क में बतौर कैप्टन सही फैसला नहीं लिया था. वहीं, इसी बीच गुल्लू की एक्स गर्लफ्रेंड कायरा अनू ने भी उन पर चीटिंग के गंभीर आरोप लगाए हैं.

हाल ही में प्राइम वीडियो पर शुरू हुए पॉपुलर रिएलिटी शो ‘राइज एंड फॉल 2’ के लॉन्च इवेंट में कायरा अनू पहुंची थीं. यहां उन्होंने कुशल तंवर को लेकर एक हैरान करने वाला खुलासा किया है. गुल्लू के साथ ‘स्प्लिट्सविला 16’ जीतने वाली कायरा अनू ने कहा, ‘दरअसल, मैं दिल खोलकर प्यार करती हूं. मेरे पिछले शो में मेरा किसी के साथ दिल से कनेक्शन बना और वहां मुझे एक अच्छा इंसान मिला. हमने साथ में शो जीता. अब वो कहीं और है और मैं कहीं और. मुझे धोखा भी दिल से ही मिला है, लेकिन ठीक है, हर चीज आपको मजबूत करती है. मेरा रिलेशनशिप भी ट्रेंड हुआ और मेरा ब्रेकअप भी. सब कहते हैं कि गुल्लू-गुल्लू करके मैंने अपनी जगह बनाई है. लेकिन सच कहूं तो मैं यहां उन्हें गलत साबित करने आई हूं, क्योंकि धोखे ने मुझे और मजबूत बनाया है.’ अधिक जानकारी के लिए E24 का यह वीडियो देखें…

---विज्ञापन---
First published on: Sep 27, 2026 08:00 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola