Friday, 24 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Bigg Boss 19 की कंफर्म लिस्ट में ‘कुमकुम भाग्य’ एक्ट्रेस? जानें और कौन-कौन बन सकते हैं शो का हिस्सा

Bigg Boss 19 Latest Updates: सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' चर्चाओं में बना हुआ है। वहीं हाल ही में 'कुमकुम भाग्य' फेम एक्ट्रेस को भी अप्रोच किया गया है। आइए आपको बताते हैं आखिर किस-किसका नाम लिस्ट में शामिल है?

Edited By : Himani Sharma | Updated: Jul 30, 2025 13:22
Share :

Bigg Boss 19 Latest Updates: सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ टेलीकास्ट होने से पहले ही सुर्खियों में बना हुआ है। आए दिन शो से जुड़ी नई-नई अपडेट्स सामने आ रही हैं। हाल ही में ‘कुमकुम भाग्य’ फेम एक्ट्रेस मुग्धा छापेकर को मेकर्स ने अप्रोच किया है। इसके अलावा टीवी के फेमस एक्टर आमिर अली और ‘झनक’ फेम एक्ट्रेस चांदनी शर्मा को भी मेकर्स ने शो के लिए अप्रोच किया है। ये तीन एक्टर्स भी बाकी कंटेस्टेंट के साथ शो में कंपीट करते नजर आ सकते हैं।

कौन-कौन सदस्य लिस्ट में शामिल?

वहीं तीनों एक्टर्स को लेकर मेकर्स की ओर से कोई भी ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं की गई है। इसके साथ ही कहा जा रहा है कि शो के 10 कंटेस्टेंट्स के नाम कंफर्म हो गए हैं। इस लिस्ट में खुशी दुबे, अपूर्वा मखीजा, गौरव खन्ना, भाविका शर्मा, धनश्री वर्मा, फैसल शेख, जन्नत जुबेर, हुनर अली, चित्रांशी ध्यानी और धीरज धूपर शामिल हैं। हालांकि इन कंटेस्टेंट्स के नाम को लेकर भी मेकर्स ने कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं की है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 में एंट्री से पहले ‘हबूबू’ की बड़ी तैयारी, AI कंटेस्टेंट अपना रही है खास ट्रेनिंग!

First published on: Jul 30, 2025 01:22 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola