Thursday, 2 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

78-Year-Old Actor Ties the Knot, दूसरी बार दूल्हा बना हीरो, खूब वायरल हो रही वेडिंग तस्वीरें !

मराठी और हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता अशोक सराफ इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों की वजह से चर्चा में हैं। उनकी तस्वीरों को देखकर कई लोगों ने यह अंदाजा लगा लिया कि 78 साल की उम्र में उन्होंने दूसरी शादी कर ली है।

Edited By : Yasmeen Sheikh | Updated: Jul 2, 2026 17:04
Share :
Ashok Saraf

मराठी और हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता अशोक सराफ इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों की वजह से चर्चा में हैं। उनकी तस्वीरों को देखकर कई लोगों ने यह अंदाजा लगा लिया कि 78 साल की उम्र में उन्होंने दूसरी शादी कर ली है। हालांकि, वायरल दावों की सच्चाई कुछ और ही है। दरअसल, अशोक सराफ ने दूसरी शादी नहीं की है। उन्होंने अपनी पत्नी निवेदिता सराफ के साथ अपनी शादी की 37वीं सालगिरह मनाई, जिसकी खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं। इन तस्वीरों में दोनों पारंपरिक अंदाज में नजर आ रहे हैं और एक बार फिर शादी की रस्में निभाते दिखाई दे रहे हैं। इसी वजह से कई लोगों ने इन्हें दूसरी शादी की तस्वीरें समझ लिया। अशोक सराफ और निवेदिता सराफ ने इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर कोलैब पोस्ट के रूप में शेयर किया। तस्वीरों के साथ अभिनेता ने भावुक कैप्शन भी लिखा। उन्होंने लिखा, “37 साल बाद भी, जब भी तुम्हें देखता हूं, मेरा दिल उसी तरह मुस्कुरा उठता है। मेरे सबसे अच्छे दोस्त, मेरी सबसे बड़ी ताकत और मेरे हमेशा के प्यार बनने के लिए तुम्हारा धन्यवाद। शादी की 37वीं सालगिरह मुबारक हो, मेरे हमेशा के हमसफर।” यह पोस्ट सामने आते ही फैंस और सेलेब्स ने दोनों को शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं दीं। वहीं, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों को लेकर फैली दूसरी शादी की अफवाह भी साफ हो गई। गौरतलब है कि अशोक सराफ मराठी सिनेमा के सबसे लोकप्रिय अभिनेताओं में गिने जाते हैं। उन्होंने हिंदी फिल्मों और टेलीविजन में भी अपनी शानदार अभिनय क्षमता से अलग पहचान बनाई है।

First published on: Jul 02, 2026 05:04 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola