Saturday, 6 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Arbaaz Khan’s Ex Giorgia Andriani’s Bold Party Look Goes Viral । बाल-बाल बचा खान परिवार! देखिए Video

जॉर्जिया एंड्रियानी ने अपना 33वां बर्थडे धूमधाम से सेलिब्रेट किया, लेकिन पार्टी से ज्यादा उनके बोल्ड आउटफिट ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी। रिवीलिंग ड्रेस और बैकलेस लुक देखकर सोशल मीडिया यूज़र्स हैरान रह गए। कई लोगों ने अरबाज़ खान की पसंद पर सवाल उठाए, वहीं कुछ ने खान परिवार और सलमान खान को भी इस चर्चा में घसीट लिया।

Edited By : Yasmeen Sheikh | Updated: Jun 6, 2026 12:14
Share :
Giorgia Andriani

अरबाज़ खान की एक्स गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी ने हाल ही में अपना 33वां जन्मदिन बेहद धूमधाम से सेलिब्रेट किया। इस पार्टी के वीडियोज़ और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। हालांकि पार्टी से ज्यादा चर्चा जॉर्जिया के बोल्ड आउटफिट की हो रही है। वायरल वीडियोज़ में जॉर्जिया बेहद रिवीलिंग ड्रेस में नजर आईं, जिसे देखकर सोशल मीडिया यूज़र्स हैरान रह गए। उनकी स्कर्ट पतले धागों से बंधी हुई दिखाई दी, वहीं बैकलेस टॉप ने भी लोगों का खूब ध्यान खींचा। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने जॉर्जिया के फैशन सेंस पर सवाल उठाए, तो कुछ यूज़र्स ने अरबाज़ खान की पसंद को लेकर भी कमेंट किए। इतना ही नहीं, कुछ लोगों ने इस मामले में सलमान खान और खान परिवार को भी चर्चा में ला दिया। पार्टी में शहनाज़ गिल, किम शर्मा और अभिमन्यु दसानी जैसे कई सितारे भी शामिल हुए। फिलहाल जॉर्जिया का यह वायरल बर्थडे लुक इंटरनेट पर जमकर सुर्खियां बटोर रहा है।

First published on: Jun 06, 2026 12:14 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola