Saturday, 6 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Entertainment News Live: फिल्म ‘काला हिरण’ के सपोर्ट में उतरीं सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली, हो गईं बुरी तरह से ट्रोल

Entertainment News Live In Hindi: डायरेक्टर अमित जानी को हाल ही में सलमान खान ने फिल्म काला हिरण को लेकर लीगल नोटिस भेजा था, जिसे उन्होंने कैमरे के सामने फाड़ दिया है. जिसके बाद अब सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली ने डायरेक्टर को सपोर्ट किया है, जिस पर वो बुरी तरह से ट्रोल हो रही हैं. वहीं, पेद्दी बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन कर रही है. यह 100 करोड़ के करीब पहुंच गई है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

---विज्ञापन---

Salman Khan-Kala Hiran-Somy Ali
Salman Khan-Kala Hiran-Somy Ali

Entertainment News Live In Hindi: सलमान खान इन दिनों अमित जानी के निर्देशन में बनी फिल्म काला हिरण को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. फिल्म को सलमान खान की जिंदगी के एक डार्क फेज पर आधारित बताया जा रहा है. हालांकि इस फिल्म पर बैन लगाने के लिए सलमान खान ने पहले ही लीगल नोटिस भेज दिया है. जिसे अमित जानी ने कैमरे के सामने फाड़कर फेंक दिया था और झुकने से साफ इनकार कर दिया था. वहीं, अब इस पूरे मामले में सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली का रिएक्शन आया है.

सोमी अली ने किया काला हिरण डायरेक्टर को सपोर्ट, हुईं ट्रोल

दरअसल, काला हिरण के डायरेक्टर अमित जानी के एक पोस्ट शेयर किया था. जिस पर सोमी अली ने रिएक्ट किया है. उन्होंने डायरेक्टर को सपोर्ट करते हुए पोस्ट पर कमेंट किया और लिखा, ” आपको पूरा हक है किसी भी विषय पर फिल्म बनाने का, सिर्फ दोषी लोग छिपते हैं और धमकियां देते हैं.’ एक्ट्रेस के इस कमेंट के बाद यह तेजी से वायरल हो रहा है. इतना ही नहीं लोग सोमी के कमेंट का स्क्रीनशॉट लेकर सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं और उन्हें ट्रोल कर रहे हैं. लोग सोमी को भला बुरा कह रहे हैं. साथ ही लोगों का कहना है कि वह हर बार सलमान खान के नाम पर लाइमलाइट बटोरने आ जाती हैं.

---विज्ञापन---

पेद्दी ने दो दिनों में कमाए इतने करोड़

राम चरण स्टारर फिल्म ‘पेद्दी’ सिनेमाघरों में 4 जून को रिलीज हुई है. रिलीज के बाद से ही फिल्म सिनेमाघरों में शानदार परफॉर्म कर रही है. इस मूवी ने दो दिनों में भारत में 96 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है और दुनिया भर में मूवी ने 150.49 करोड़ की कमाई कर ली है.

‘है जवानी तो इश्क होना है’ और ‘बंदर’ ने पहले दिन किया इतना कलेक्शन

वहीं, 5 जून को सिनेमाघरों में वरुण धवन स्टारर फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ ने ओपनिंग डे पर शानदार कलेक्शन किया है. फिल्म ने पहले दिन 7.50 करोड़ का कलेक्शन किया है. दूसरी ओर बॉबी देओल स्टारर फिल्म बंदर ने ओपनिंग डे पर सिर्फ 50 लाख की कमाई की है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

---विज्ञापन---

11:22 (IST) 6 Jun 2026
Entertainment Live News: 'जन नायकन' रिलीज होगी भी या नहीं? विजय के फैसले ने बढ़ाई फैंस की बेचैनी

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और सुपरस्टार विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज सेंसर बोर्ड (CBFC) क्लियरेंस न मिलने के कारण अधर में लटकी हुई है. लगातार हो रही देरी को देखते हुए विजय ने प्रोडक्शन हाउस को आदेश दिया है कि वे फिल्म के डिस्ट्रिब्यूटर्स का सारा पैसा तुरंत वापस कर दें. पूरी खबर यहां पढ़ें...

10:37 (IST) 6 Jun 2026
Entertainment Live News: 'पेद्दी' की रिलीज के बाद कैसा है 'दृश्यम 3' और 'करुप्पू' का हाल

Drishyam 3 Vs Karuppu Box Office Collection: राम चरण स्टारर फिल्म ‘पेद्दी’ की रिलीज के बाद मोहनलाल की फिल्म ‘दृश्यम 3’ और सूर्या स्टारर फिल्म ‘करुप्पू’ की कमाई पर असर देखने को मिला है. दोनों ही फिल्मों ने इस शुक्रवार 1 करोड़ से भी कम कमाई की है.यहां पढ़ें पूरी खबर...

First published on: Jun 06, 2026 10:34 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola