बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान इन दिनों अपनी तीसरी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक आमिर जल्द ही गौरी स्प्रैट से शादी करने वाले हैं और अगले महीने जुलाई में उन्हें ऑफिशियली मिसेज खान बना सकते हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर उनकी पिछली शादियों और तलाक के बाद दी गई एलिमनी को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है। हालांकि आमिर खान, रीना दत्ता और किरण राव ने कभी एलिमनी अमाउंट को लेकर खुलकर बात नहीं की, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में कई दावे किए जाते रहे हैं। खबरों के अनुसार, साल 2002 में रीना दत्ता से तलाक के दौरान आमिर ने करीब 50 करोड़ रुपये का सेटलमेंट किया था। आमिर और रीना ने साल 1986 में परिवार के खिलाफ जाकर शादी की थी। दोनों ने 16 साल साथ बिताने के बाद अलग होने का फैसला लिया था। अब आमिर की तीसरी शादी की खबरों के बीच उनकी पर्सनल लाइफ फिर चर्चा में आ गई है।
---विज्ञापन---
Aamir Khan ने Ex-बीवियों Reena Dutta-Kiran Rao को दी थी कितनी एलिमनी? तीसरी शादी के बीच छिड़ी चर्चा!
आमिर खान इन दिनों अपनी कथित तीसरी शादी को लेकर चर्चा में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक वो जल्द गौरी स्प्रैट से शादी कर सकते हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर उनकी पिछली शादियों और एलिमनी की चर्चा तेज हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जाता है कि रीना दत्ता से तलाक के दौरान आमिर ने करोड़ों रुपये का सेटलमेंट किया था।
First published on: Jun 06, 2026 12:18 PM
Sponsored Links by Taboola