म्यूजिक सेंसेशन अनिरुद्ध रविचंदर और सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन की शादी इन दिनों खूब चर्चा में है। 11 नवंबर को ग्रीस में शाही अंदाज में शादी रचाने के बाद कपल ने चेन्नई में ग्रैंड रिसेप्शन होस्ट किया, जहां फिल्मी सितारों से लेकर राजनीति की बड़ी हस्तियों तक का जमावड़ा देखने को मिला। इस खास शाम की सबसे बड़ी हाईलाइट रही न्यूली मैरिड कपल की पहली पब्लिक अपीयरेंस। रेड एम्ब्रॉयडरी लहंगे में काव्या किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रही थीं। खुले बाल, खूबसूरत ईयररिंग्स और चेहरे पर प्यारी सी मुस्कान ने उनके लुक में चार चांद लगा दिए। वहीं, डार्क मैरून और ब्लैक शेड की एम्ब्रॉयडरी वाली इंडो-वेस्टर्न शेरवानी में अनिरुद्ध भी बेहद रॉयल नजर आए। इस शादी का रिश्ता साउथ सुपरस्टार रजनीकांत के परिवार से भी जुड़ा है। दरअसल, रजनीकांत रिश्ते में अनिरुद्ध के फूफा लगते हैं। रिसेप्शन में उन्होंने मेहमानों का स्वागत किया और नए जोड़े को आशीर्वाद दिया। वहीं, कमल हासन, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय, उनकी पत्नी संगीता और पूर्व मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन समेत कई बड़ी हस्तियां इस जश्न में शामिल हुईं। पूरे रिसेप्शन में सितारों और शाही ठाठ का शानदार संगम देखने को मिला।
---विज्ञापन---
Rajinikanth की ‘बहू’ का जोरदार स्वागत, खूबसूरत लगीं Kavya Maran, हैंडसम लगे Anirudh Ravichander
म्यूजिक सेंसेशन अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन ने चेन्नई में अपना ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन होस्ट किया। 11 नवंबर को ग्रीस में शादी के बाद कपल पहली बार साथ नजर आया। रेड एम्ब्रॉयडरी लहंगे में काव्या और रॉयल इंडो-वेस्टर्न शेरवानी में अनिरुद्ध बेहद खूबसूरत लगे। रिसेप्शन में सुपरस्टार रजनीकांत ने मेहमानों का स्वागत किया। वहीं, कमल हासन, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय और एम.के. स्टालिन समेत कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत कर नए जोड़े को बधाई दी।
First published on: Nov 22, 2026 03:03 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola