Kaaliya Teaser Release: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन और उनके फैंस के लिए आज का दिन बहुत ही ज्यादा खास और अहम है. आज कार्तिक आर्यन का जन्मदिन है. अपने 36वें जन्मदिन के खास मौके पर कार्तिक आर्यन ने अपने फैंस को खास तोहफा दिया है. दरअसल, कार्तिक आर्यन ने अपनी आने वाली नई फिल्म के नाम की घोषणा की. साथ ही इस नई फिल्म का टीजर भी रिलीज कर दिया है. कार्तिक की नई फिल्म का नाम ‘कालिया’ है, जिसका टीजर बहुत ही शानदार है. चलिए आपको कार्तिक की नई फिल्म के बारे में बताते हैं.
फिल्म ‘कालिया’ का टीजर
कार्तिक आर्यन ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम पर अपनी नई फिल्म ‘कालिया’ का टीजर रिलीज किया है. फिल्म का टीजर बहुत ही खौफनाक और भयानक है. टीजर में एक मां अपने बच्चे को राक्षस कालिया और भगवान श्रीकृष्ण की कहानी सुनाती है. जिसके आखिर में भगवान श्रीकृष्ण कालिया को पीटकर भगा देते हैं. इसके बाद टीजर में असली कहानी की शुरुआत होती है और एक नदी से एक राक्षस बाहर निकलता है, जो उस पर भौंकने वाले कुत्ते को खा जाता है. ‘कालिया’ का टीजर देखने के बाद यह कहना गलत नहीं होगा कि यह फिल्म आपके शरीर के रोंगटे खड़े कर देगी.
माइथोलॉजी और लोककथाओं की रिचनेस
कार्तिक आर्यन स्टारर फिल्म ‘कालिया’ के टीजर से यह तो साफ है कि यह एक नई तरह की मॉन्स्टर थ्रिलर मूवी होने वाली है. इस फिल्म को धर्मा प्रोडक्शंस और डोपामाइन स्टूडियोज मिलकर प्रोड्यूस करेंगी. वहीं, इस फिल्म का निर्देशन संदीप मोदी करेंगे. इस फिल्म के साथ वह हिंदी थिएटर में अपना डेब्यू कर रहे हैं. कार्तिक आर्यन की मॉन्स्टर थ्रिलर इस फिल्म में इंडियन हार्टलैंड माइथोलॉजी और लोककथाओं की रिचनेस देखने को मिलेगी. यह भारतीय लोककथाओं की दुनिया पर आधारित होगी. मेकर्स ने टीजर के साथ-साथ फिल्म की रिलीज डेट भी अनाउंस की है. यह फिल्म 5 मई, 2028 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.