Sunday, 22 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

33 की दुल्हन, 28 का दूल्हा! दुनिया से छिपाकर रचाई शादी, सिंगर माइली साइरस की वेडिंग तस्वीरें वायरल

Miley Cyrus Marries Maxx Morando: हॉलीवुड की सिंगर और सॉन्ग राइटर माइली साइरस ने अपने लॉन्ग टाइम म्यूजिशियन बॉयफ्रेंड मैक्स मोरांडो के साथ शादी कर ली है. अब सोशल मीडिया पर उनकी शादी की तस्वीरें वायरल हो रही हैं.

Miley Cyrus Marries Maxx Morando: हॉलीवुड की टॉप सिंगर और सॉन्ग राइटर माइली साइरस अब शादी के बंधन में बंध गई हैं. स्टार सिंगर माइली साइरस ने लॉन्ग टाइम म्यूजिशियन बॉयफ्रेंड मैक्स मोरांडो के साथ शादी के वचन लिए हैं. 33 साल की उम्र में दुल्हन बनी माइली साइरस ने अपने 28 साल के बॉयफ्रेंड मैक्स मोरांडो के साथ शनिवार 21 नवंबर को कैलिफोर्निया के पाम स्प्रिंग्स में एक प्राइवेट घर में दुनिया से छिपाकर शादी की है. हालांकि, प्राइवेट इवेंट होने के बाद भी माइली साइरस की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

क्रिश्चियन रीति-रिवाज से हुई शादी

एंटरटेनमेंट टुनाइट की रिपोर्ट के अनुसार, सिंगर माइली साइरस ने बॉयफ्रेंड मैक्स मोरांडो के साथ शनिवार 21 नवंबर को पूरे क्रिश्चियन रीति-रिवाज के अनुसार शादी की थी. माइली साइरस और मैक्स मोरांडो की शादी कैलिफोर्निया के पाम स्प्रिंग्स में एक प्राइवेट घर पर काफी ग्रैंड तरीके से हुई थी. हालांकि, अभी तक माइली साइरस और मैक्स मोरांडो की तरफ से इस पर कोई जानकारी सामने नहीं आई है. इसके अलावा, कपल ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी को लेकर कोई ऑफिशियल पोस्ट शेयर नहीं किया है.

---विज्ञापन---

शादी में शामिल हुए ये मेहमान

रिपोर्ट के अनुसार, इस प्राइवेट शादी में माइली की मां टीश साइरस और बहन नोआ साइरस मौजूद थीं. ड्यूक्समोई ने इस वेडिंग सेरेमनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिनमें माइली की वेडिंग ड्रेस की एक झलक दिखाई दे रही है. तस्वीर में माइली सफेद रंग के खूबसूरत वेडिंग गाउन में ‘आई डू’ कहते हुए और अपने आंसू पोंछते हुए दिख रही हैं. वहीं, दूल्हे मैक्स ने एक इमोशनल स्पीच दी. फोटो में मैक्स माइली के सामने खड़े होकर एक पेपर पढ़ते हुए दिखाई दे रहे हैं.

माइली साइरस और मैक्स मोरांडो का रिश्ता

जानकारी के अनुसार, माइली साइरस और मैक्स मोरांडो दिसंबर 2021 से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. साल 2025 में लॉस एंजिल्स में ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ के वर्ल्ड प्रीमियर पर इस कपल ने सगाई की अफवाहों को हवा दी. उन्होंने कहा, ‘मैं जो डिटेल शेयर कर सकती हूं, वह यह है कि हमारे लिए, हमारी प्राइवेसी और इसे छोटा रखना कुछ ऐसा रहा है, जिससे मैं हैरान हूं कि मैं असल में इसे पा सकी हूं और मेरे पास ज्यादा चॉइस है. मुझे लगता है कि यह उम्र बढ़ने के साथ-साथ, जो मैं शेयर करने के लिए तैयार हूं, उसके प्रति ज़्यादा प्रोटेक्टिव होने की वजह से भी है.’

First published on: Nov 22, 2026 02:45 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो