Home/E24 News/Entertainment News LIVE: अनिरुद्ध काव्या के रिसेप्शन में पति विजय के पीछे पीछे पहुंचीं पत्नी संगीता! वायरल हुआ वीडियो
Entertainment News LIVE: अनिरुद्ध-काव्या के रिसेप्शन में पति विजय के पीछे-पीछे पहुंचीं पत्नी संगीता! वायरल हुआ वीडियो
Entertainment News LIVE: अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन की रिसेप्शन में सीएम विजय की पत्नी संगीता की मौजूदगी ने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया. आज एक्टर कार्तिक आर्यन का जन्मदिन है.
Entertainment News LIVE: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के फेमस अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन की शादी के बाद कपल ने शनिवार को चेन्नई में इंडस्ट्री के लोगों के लिए ग्रैंड रिसेप्शन रखा. इसमें रजनीकांत से लेकर कमल हासन और तमिलनाडु के CM विजय तक तमिल फिल्म इंडस्ट्री के कई सेलिब्रिटी शामिल हुए. इस दौरान तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की पत्नी संगीता की मौजूदगी ने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया. अनिरुद्ध और काव्या के रिसेप्शन से संगीता का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
#EXCLUSIVE | காவியா கலாநிதி மாறன் – அனிருத் ரவிச்சந்தர் திருமண வரவேற்பு விழாவில் சங்கீதா!
#SunNews | #KaviyaMaran | #Anirudh | #KaviyaAnirudhReception https://t.co/UQl4m06dru
सन न्यूज के X हैंडल पर शेयर किए गए एक वीडियो में अनिरुद्ध और काव्या से मिलते हुए संगीता मुस्कुराती दिखाई दीं. संगीता इस सेरेमनी में अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से मिलीं. साथ ही नए शादीशुदा जोड़े को शादी की बधाई दी. संगीता ने इस इवेंट के लिए चमकीले पीले रंग की चूड़ीदार ड्रेस पहनी हुई थी. इस बीच, CM विजय को नए शादीशुदा जोड़े को फूलों का गुलदस्ता देकर बधाई देते देखा गया. वो अनिरुद्ध और काव्या के इस रिसेप्शन में संगीता से पहले पहुंचे. यहां उन्होंने इवेंट में रजनीकांत और एमके स्टालिन से भी मुलाकात की.
एक्टर रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की फिल्म ‘रामायण’ ने 17वें दिन 27.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक 906.90 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. इसके साथ ही फिल्म ने भारतीय बाजार में 900 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लिया है. वहीं, इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1,616.70 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. उम्मीद की जा रही है कि फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन जल्द ही 2,000 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लेगा.
12:25 (IST) 22 Nov 2026
Entertainment News LIVE: सिंगर शफकत अमानत को हुआ ब्लड कैंसर
शाहरुख खान के हिट सॉन्ग 'मितवा' गाने वाले पाकिस्तानी सिंगर शफकत अमानत अली को ब्लड कैंसर हो गया है. हाल ही में उन्होंने बीमारी के साथ अपनी लड़ाई के बारे में खुलकर बात की है. पढ़ें पूरी खबर...
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.