Anil Kapoor: बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर के परिवार से एक दुखद खबर सामने आई है. अनिल कपूर की छोटी बेटी रिया कपूर के ससुराल में दिवाली का जश्न अब मातम में बदल गया है. दरअसल, रिया के दादा ससुर और फिल्ममेकर करण बोलानी के दादा बलदेव बोलानी का निधन हो गया है. उन्होंने 98 साल की उम्र में अपनी आखिरी सांस ली है. रिया ने एक भावुक पोस्ट शेयर करके इस दुखद खबर की जानकारी दी है. उन्होंने पोस्ट में बताया कि दादा बलदेव बोलानी का निधन 4 नवंबर को अपने घर पर हुआ था.
वहीं, रिया के पति करण ने सोशल मीडिया पर अपने दादा के साथ कई पुरानी तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों के साथ करण ने एक इमोशनल नोट भी शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘कल मैंने अपने दादा को खो दिया. मैं खुशकिस्मत हूं कि पिछले कुछ दिनों में मुझे उनके साथ वक्त बिताने का मौका मिला. मैं उनके पास बैठा. उनसे बातें कीं और उन्हें बता पाया कि मेरी जिंदगी में उनकी कितनी अहमियत है. हर किसी को अपनों को ठीक से अलविदा कहने का मौका नहीं मिलता और मैं हमेशा इस बात के लिए शुक्रगुजार रहूंगा कि मुझे मौका मिला. मेरे माता-पिता ने आखिरी सांस तक घर पर ही उनकी देखभाल की. इस दौरान न कोई नर्स थी और न ही किसी भारी मदद की जरूरत पड़ी. बस ढेर सारा प्यार और धैर्य था.’ अधिक जानकारी के लिए E24 का यह वीडियो देखें…