सदी के महानायक अमिताभ बच्चन 83 साल की उम्र में भी फिल्मों, टीवी और विज्ञापनों के जरिए लगातार सक्रिय हैं। इसी के साथ उनकी संपत्ति में भी लगातार इज़ाफा हो रहा है। हाल ही में अयोध्या में उनके निवेश की खबरें चर्चा में रहीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिग बी ने पिछले ढाई साल में अयोध्या में करीब 100 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी में निवेश किया है। हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2024 के अनुसार, अमिताभ बच्चन करीब 1,600 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं और बॉलीवुड के सबसे अमीर सितारों में शामिल हैं। ऐसे में अक्सर सवाल उठता है कि उनकी संपत्ति का वारिस कौन होगा। हालांकि, इस सवाल का जवाब खुद अमिताभ बच्चन कई साल पहले दे चुके हैं। साल 2011 में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने साफ कहा था कि उनकी संपत्ति बेटे अभिषेक बच्चन और बेटी श्वेता बच्चन नंदा के बीच बराबर-बराबर बांटी जाएगी। उनका मानना है कि बेटे और बेटी में कोई फर्क नहीं होना चाहिए और दोनों का उनकी संपत्ति पर समान अधिकार है। इसके बाद 2017 में भी अमिताभ ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर यही संदेश दोहराया था कि उनके निधन के बाद उनकी संपत्ति बेटे और बेटी के बीच समान रूप से बांटी जाएगी। बता दें कि अमिताभ बच्चन के पास मुंबई में पांच आलीशान बंगले, तीन लग्जरी अपार्टमेंट और विदेशों में भी कई प्रॉपर्टी हैं। वहीं नवंबर 2023 में उन्होंने अपना मशहूर बंगला ‘प्रतीक्षा’ बेटी श्वेता बच्चन नंदा के नाम कर दिया था।
---विज्ञापन---
1600 Cr की संपत्ति के मालिक Amitabh Bachchan,अयोध्या में खरीदी 100 Cr की ज़मीन… कैसे होगा बंटवारा?
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन 83 साल की उम्र में भी फिल्मों, टीवी और विज्ञापनों के जरिए लगातार सक्रिय हैं। इसी के साथ उनकी संपत्ति में भी लगातार इज़ाफा हो रहा है। हाल ही में अयोध्या में उनके निवेश की खबरें चर्चा में रहीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिग बी ने पिछले ढाई साल में अयोध्या में करीब 100 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी में निवेश किया है।
First published on: Jul 17, 2026 05:53 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola