Sunday, 11 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

Ambani परिवार की महफिल में छाईं दोनों बहुएं, कमाल लगीं Radhika-Shloka, Nita ने दी कांटे की टक्कर

‘स्वदेश’ की पहली सालगिरह और ‘देवी शक्ति’ इवेंट में अंबानी परिवार की लेडीज का शाही अंदाज देखने को मिला। राधिका मर्चेंट अर्थी टोन वाले स्टाइलिश आउटफिट में रॉयल प्रिंसेस लगीं, तो श्लोका मेहता ने मल्टीकलर अनारकली में अपने लुक से महफिल सजाई। वहीं, नीता अंबानी ने लाल बनारसी साड़ी, सुनहरी जरी और पन्ने-मोतियों वाली हैवी जूलरी से सबका ध्यान खींच लिया। तीनों के खूबसूरत ट्रेडिशनल और एलिगेंट लुक ने इवेंट में चार चांद लगा दिए।

Edited By : Yasmeen Sheikh | Updated: Oct 11, 2026 15:13
Share :
Radhika-Shloka

अंबानी परिवार जब भी किसी खास मौके पर एक साथ नजर आता है, तो उनके शाही अंदाज की चर्चा होना लाजमी है। इस बार ‘स्वदेश’ की पहली सालगिरह और ‘देवी शक्ति’ के खास आयोजन में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। इस इवेंट में अंबानी परिवार की लेडीज ने अपने स्टाइलिश लुक से हर किसी का ध्यान खींच लिया। छोटी बहू राधिका मर्चेंट से लेकर बड़ी बहू श्लोका मेहता और नीता अंबानी तक, सभी का अंदाज बेहद खास रहा। सबसे पहले बात राधिका मर्चेंट की, जो अर्थी टोन वाले स्ट्रैपलेस ड्रेप्ड आउटफिट में रॉयल प्रिंसेस जैसी लगीं। मेटैलिक डिटेलिंग, पैस्ले डिजाइन वाला दुपट्टा, चोकर नेकलेस और गोल्डन पोटली बैग ने उनके लुक में चार चांद लगा दिए। वहीं, श्लोका मेहता मल्टीकलर और ज्योमेट्रिक पैटर्न वाले अनारकली आउटफिट में बेहद खूबसूरत दिखीं। मैचिंग चोकर और सादे हेयरस्टाइल ने उनके लुक को एलिगेंट बनाया। हालांकि, महफिल की असली रौनक नीता अंबानी के लुक ने बढ़ाई। लाल बनारसी साड़ी, सुनहरी जरी, पन्ने-मोतियों वाली हैवी जूलरी और गजरे से सजे बालों में नीता अंबानी का अंदाज बेहद शाही लगा। तीनों के लुक ने इस आयोजन को फैशन के लिहाज से खास बना दिया।

First published on: Oct 11, 2026 03:13 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola