Tuesday, 30 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Alia Bhatt की लाडली Raha ने B’day Bash में चुराई लाइमलाइट, धुंधली तस्वीरों में नहीं छिपी Cuteness !

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी राहा कपूर की कुछ नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। ये तस्वीरें वरुण धवन की बेटी लारा के बर्थडे बैश की हैं, जहां राहा प्ले ज़ोन में खेलती नजर आईं। क्यूट फ्रॉक और घुंघराले बालों में राहा ने फैंस का दिल जीत लिया, जबकि आलिया भी बेटी का ध्यान रखती दिखीं।

Edited By : Yasmeen Sheikh | Updated: Jun 9, 2026 13:24
Share :
raha kapoor

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी राहा कपूर एक बार फिर सोशल मीडिया पर छा गई हैं। सिर्फ 4 तस्वीरों ने फैंस का दिल जीत लिया है। दरअसल, ये तस्वीरें वरुण धवन की बेटी लारा धवन के बर्थडे बैश की हैं, जहां आलिया अपनी लाडली राहा को लेकर पहुंचीं। तस्वीरें भले ही थोड़ी ब्लर हों, लेकिन राहा की क्यूटनेस साफ नजर आ रही है। पिंक, व्हाइट और ब्लू चेक फ्रॉक में राहा बेहद प्यारी लग रही हैं। घुंघराले बालों में मैचिंग हेयर क्लिप लगाए वो प्ले ज़ोन में दूसरे बच्चों के साथ खेलती दिखाई दीं। वहीं आलिया भी अपनी बेटी का पूरा ध्यान रखती नजर आईं। ब्लैक टी-शर्ट और ब्लू डेनिम जींस में आलिया कैजुअल लुक में दिखीं। एक तस्वीर में आलिया राहा को अपने पास बुलाती हैं और राहा तुरंत खेल छोड़कर मां के पास पहुंच जाती हैं। यही क्यूट मोमेंट अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

First published on: Jun 09, 2026 01:24 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola