Saturday, 10 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

Aishwarya Rai ने रखा करवा चौथ का व्रत, पति Abhishek Bachchan के लिए सजी बच्चन बहू

Aishwarya Rai Karva Chauth: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन का करवा चौथ स्पेशल लुक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. अधिक जानकारी के लिए E24 का ये वीडियो देखें…

Edited By : Pooja Mishra | Updated: Oct 15, 2025 16:17
Share :

Aishwarya Rai Karwa Chauth: बॉलीवुड में दिवाली पार्टीज की धूम मची हुई है. इंडस्ट्री में जहां आए दिन किसी न किसी सेलिब्रिटी की दिवाली पार्टी हो रही है और वहां आने वाले बॉलीवुड स्टार्स के लुक वायरल हो रहे हैं. इसी बीच सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या राय बच्चन का करवा चौथ स्पेशल लुक खूब वायरल हो रहा है. यू तो करवा चौथ का त्यौहार बीते कई दिन गुजर चुके हैं, लेकिन अब सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या राय के करवा चौथ लुक की काफी चर्चा हो रही है. इन तस्वीरों को ऐश्वर्या के एक फैन पेज ने शेयर किया है. इन तस्वीरों में ऐश्वर्या को गोल्डन बॉर्डर वाले लाल रंग के प्लेन सूट में देखा जा सकता है. जिसके साथ ऐश्वर्या ने बालों को खुला छोड़ मांग में लाल सिंदूर, माथे पर छोटी सी गोल्डन बिंदी, और रेड लिपस्टिक लगाई थी.

इस दौरान ऐश्वर्या और अभिषेक एक दूजे की आंखों में आंखें डाले बेहद प्यार से बातें करते भी नजर आए. ऐश्वर्या और अभिषेक की खूबसूरत तस्वीरों को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है. अधिक जानकारी के लिए E24 का ये वीडियो देखें…

---विज्ञापन---
First published on: Oct 15, 2025 04:17 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola