सुरों की मलिका अलका याग्निक एक बार फिर सुर्खियों में हैं। 23 जून 2026 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें देश के प्रतिष्ठित पद्म भूषण सम्मान से नवाजा। इस सम्मान को ग्रहण करते हुए उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर फैंस एक तरफ गर्व महसूस कर रहे हैं तो दूसरी तरफ उनकी सेहत को लेकर चिंता भी जता रहे हैं। वायरल वीडियो में अलका याग्निक काफी कमजोर नजर आईं और मंच तक पहुंचने के लिए उन्हें एक अटेंडेंट का सहारा लेना पड़ा। यह देखकर फैंस के मन में सवाल उठने लगे कि क्या उनकी तबीयत अब भी पूरी तरह ठीक नहीं हुई है। दरअसल, अलका याग्निक पिछले कुछ समय से एक दुर्लभ स्वास्थ्य समस्या ‘सेंसरीन्यूरल हियरिंग लॉस’ से जूझ रही हैं। वायरल अटैक के कारण उनकी सुनने की क्षमता प्रभावित हुई, जिसकी वजह से उन्होंने बीते दो सालों में खुद को लाइमलाइट और सार्वजनिक कार्यक्रमों से दूर रखा। हालांकि, इस मुश्किल दौर के बीच अलका याग्निक का हौसला कम नहीं हुआ। पद्म भूषण मिलने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक नोट साझा किया। उन्होंने अपने संदेश में बताया कि पिछले दो वर्षों में वह स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों से गुजर रही थीं और इसी कारण लोगों से दूर रहीं। अलका ने अपने फैंस, दोस्तों और शुभचिंतकों का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस कठिन समय में मिला प्यार, दुआएं और समर्थन उनके लिए सबसे बड़ी ताकत बना। उनकी यह भावुक पोस्ट अब सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही है और फैंस उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।
---विज्ञापन---
Padma Awards 2026। कमजोर दिखीं सुरों की मलिका Alka Yagnik! Viral Video के बाद सेहत को लेकर उठे सवाल!
सुरों की मलिका अलका याग्निक एक बार फिर सुर्खियों में हैं। 23 जून 2026 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें देश के प्रतिष्ठित पद्म भूषण सम्मान से नवाजा। इस सम्मान को ग्रहण करते हुए उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर फैंस एक तरफ गर्व महसूस कर रहे हैं तो दूसरी तरफ उनकी सेहत को लेकर चिंता भी जता रहे हैं।
First published on: Jun 24, 2026 12:20 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola