टीवी एक्ट्रेस कनिका मान ने हाल ही में एक ऐसा खुलासा किया है, जिसने सभी के होश उड़ा दिए हैं। 32 साल की एक्ट्रेस ने बचपन के ट्रॉमा को शेयर करते हुए अपने कज़िन भाई की गंदी हरकत का खुलासा किया। कनिका ने बताया कि जब वह चौथी क्लास में थीं, तब उनका चचेरा भाई उन्हें गलत तरीके से छूता था और गंदी हरकत करता था। इस घटना से वह इतनी डर गई थीं कि उन्हें लगता था कहीं वह प्रेग्नेंट न हो जाएं। उस उम्र में उन्हें प्रेग्नेंसी को लेकर ज्यादा समझ नहीं थी। कनिका ने यह भी बताया कि तब उन्हें नहीं पता था कि बच्चा कैसे होता है। वह ऐसी बातें सुनती थीं कि पपीता खाने से अबॉर्शन हो जाता है। आगे उन्होंने बताया कि बचपन में जब वे वेकेशन पर जाते थे, तब एक कज़िन उनके साथ ऐसी हरकत करता था। जानकारी के लिए बता दें कि कुछ साल पहले ही एक्ट्रेस ने अपने पेरेंट्स को इस घटना के बारे में बताया। बचपन में इस घटना की वजह से उनके मन में डर बैठ गया था, लेकिन सालों बाद वह इस हादसे से बाहर निकल पाई हैं।
---विज्ञापन---
32 की एक्ट्रेस को सताया प्रेग्नेंसी का डर,अबॉर्शन कराने के आने लगे ख्याल,चाची-भाभी ने बढ़ाई चिंता !
टीवी एक्ट्रेस कनिका मान ने हाल ही में एक ऐसा खुलासा किया है, जिसने सभी के होश उड़ा दिए हैं। 32 साल की एक्ट्रेस ने बचपन के ट्रॉमा को शेयर करते हुए अपने कज़िन भाई की गंदी हरकत का खुलासा किया। कनिका ने बताया कि जब वह चौथी क्लास में थीं, तब उनका चचेरा भाई उन्हें गलत तरीके से छूता था और गंदी हरकत करता था।
First published on: May 01, 2026 07:05 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola