Tuesday, 30 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Aishwarya Rai से भी ज्यादा खर्चीली है 14 साल की बेटी Aaradhya Bachchan, फैशन गेम में मां को दी मात !

आराध्या बच्चन अपने महंगे फैशन सेंस को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। वायरल वीडियो में वह 5.10 लाख रुपये का Chanel बैग कैरी करती दिखीं, जो मां ऐश्वर्या राय के 2.10 लाख के Gucci बैग से भी ज्यादा महंगा है। इसके बाद सोशल मीडिया पर लोग आराध्या की लग्जरी लाइफस्टाइल और फैशन सेंस पर जमकर चर्चा कर रहे हैं।

Edited By : Yasmeen Sheikh | Updated: Jun 8, 2026 16:57
Share :
Aaradhya Bachchan

बच्चन परिवार की लाडली आराध्या बच्चन इन दिनों अपने लग्जरी फैशन सेंस को लेकर सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। दरअसल, ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या का एक पुराना एयरपोर्ट वीडियो फिर से वायरल हो रहा है, जब मां-बेटी कान्स 2026 के लिए रवाना हुई थीं। दोनों हमेशा की तरह बेहद स्टाइलिश अंदाज़ में नजर आईं, लेकिन इस बार लोगों का ध्यान उनके महंगे हैंडबैग्स ने खींच लिया। सबसे ज्यादा चर्चा आराध्या बच्चन के Chanel Classic Flap Bag की हो रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस लग्जरी बैग की कीमत करीब 5 लाख 10 हजार रुपये बताई जा रही है। खास बात ये है कि आराध्या का बैग उनकी मां ऐश्वर्या राय के बैग से भी ज्यादा महंगा निकला। वहीं ऐश्वर्या Gucci Diana Tote Bag कैरी करती दिखीं, जिसकी कीमत करीब 2 लाख 10 हजार रुपये बताई जा रही है। अब सोशल मीडिया पर लोग मजाक में कह रहे हैं कि फैशन के मामले में आराध्या ने अपनी मां को भी पीछे छोड़ दिया है।

First published on: Jun 08, 2026 04:57 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola