Sunday, 5 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Aamir’s New bride to move into a rented home : ऐसा है Mr & Mrs. Khan का आशियाना, Video Viral !

आज बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। पिछले कई दिनों से उनकी तीसरी शादी को लेकर चर्चाएं तेज थीं और अब आखिरकार वह खास दिन आ गया है। शादी की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और खान परिवार में जश्न का माहौल है।

Edited By : pooja.rajput | Updated: Jul 5, 2026 12:04
Share :
Aamir Khan

आज बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। पिछले कई दिनों से उनकी तीसरी शादी को लेकर चर्चाएं तेज थीं और अब आखिरकार वह खास दिन आ गया है। शादी की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और खान परिवार में जश्न का माहौल है। सबसे ज्यादा चर्चा उस घर की हो रही है, जहां गौरी स्प्रैट शादी के बाद कदम रखेंगी। दिलचस्प बात यह है कि यह आमिर का स्थायी घर नहीं, बल्कि मुंबई के बांद्रा स्थित पाली हिल में लिया गया उनका लग्जरी किराये का आशियाना है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आमिर ने इस सी-फेसिंग प्रॉपर्टी में चार अपार्टमेंट्स पांच साल की लीज पर लिए हैं। इसका मासिक किराया करीब 24.5 लाख रुपये बताया जा रहा है, जबकि सिक्योरिटी डिपॉजिट 1.46 करोड़ रुपये से अधिक है। शादी से पहले घर को व्हाइट थीम में खूबसूरती से सजाया गया है। व्हाइट रोज़ेज, डेकोरेटिव लाइट्स और एंट्री एरिया की खास सजावट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। मुंबई की बारिश को देखते हुए मेहमानों के लिए रेन-प्रोटेक्शन के भी विशेष इंतज़ाम किए गए हैं। बताया जा रहा है कि शादी में करीब 150 करीबी मेहमान शामिल होंगे। यह विवाह स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत रजिस्टर होगा, जिसके बाद मेहमानों के लिए खास लंच रखा जाएगा। रीना दत्ता और किरण राव के बाद अब आमिर खान, गौरी स्प्रैट के साथ अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करने जा रहे हैं।

First published on: Jul 05, 2026 12:04 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola