Tuesday, 25 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘6 मंथ’ प्रेग्नेंट एक्ट्रेस ने लिया Risk,बेबी बंप के साथ किया ‘ये’ काम,सहेली ने बताई शॉकिंग सच्चाई !

फिल्म ‘Toxic’ की रिलीज से पहले कियारा आडवाणी लगातार सुर्खियों में हैं। फिल्म में यश, कियारा और तारा सुतारिया नजर आने वाले हैं। इसी बीच चेन्नई में हुए फिल्म के प्री-रिलीज इवेंट में एक्ट्रेस हुमा कुरैशी ने कियारा की प्रेग्नेंसी के दौरान शूटिंग और उनके डेडिकेशन से जुड़ा दिलचस्प किस्सा शेयर किया।

Edited By : pooja.rajput | Updated: Aug 25, 2026 17:10
Share :
Kiara Advani

फिल्म ‘Toxic’ की रिलीज से पहले कियारा आडवाणी लगातार सुर्खियों में हैं। फिल्म में यश, कियारा और तारा सुतारिया नजर आने वाले हैं। इसी बीच चेन्नई में हुए फिल्म के प्री-रिलीज इवेंट में एक्ट्रेस हुमा कुरैशी ने कियारा की प्रेग्नेंसी के दौरान शूटिंग और उनके डेडिकेशन से जुड़ा दिलचस्प किस्सा शेयर किया। हुमा ने बताया कि कियारा ने अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान मुश्किल परिस्थितियों में भी फिल्म की शूटिंग पूरी की। उन्होंने एक रेन सीक्वेंस का जिक्र करते हुए कहा कि शूटिंग के दौरान वह खुद थक गई थीं और उनके सिर में दर्द होने लगा था। लेकिन उस समय कियारा करीब छह महीने की प्रेग्नेंट थीं और इसके बावजूद बिना किसी शिकायत के लगातार अपना सीन कर रही थीं। हुमा ने कियारा के इस जज्बे की तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें देखकर वह काफी इंस्पायर हुईं। उन्होंने कियारा को एक मुश्किल सीन के दौरान ‘रॉक’ की तरह मजबूत बताया और उम्मीद जताई कि फिल्म में उनके काम के लिए उन्हें दर्शकों का खूब प्यार मिलेगा। बता दें कि ‘Toxic’ की शूटिंग के दौरान कियारा की प्रेग्नेंसी की खबरों ने भी काफी सुर्खियां बटोरी थीं। फिल्म के कुछ इंटीमेट सीन्स को लेकर उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ा। हालांकि, कियारा ने इन विवादों से दूरी बनाए रखी है और उनका पूरा फोकस फिल्म की रिलीज पर है। अब देखना होगा कि ‘Toxic’ दर्शकों को कितना पसंद आती है।

First published on: Aug 25, 2026 05:10 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola