Thursday, 13 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

36 की एक्ट्रेस ने रोते हुए किया खुलासा, शादीशुदा हीरो के प्यार में मिला दर्द, खुलासे ने उड़ाए होश !

भोजपुरी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस काजल राघवानी इन दिनों रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ में अपनी निजी जिंदगी को लेकर किए गए चौंकाने वाले खुलासों की वजह से सुर्खियों में हैं। 36 साल की काजल ने शो में अपने पास्ट रिलेशनशिप के दर्द को याद करते हुए बताया कि वह एक शादीशुदा एक्टर के साथ रिश्ते में थीं।

Edited By : pooja.rajput | Updated: Aug 13, 2026 13:00
Share :
Kajal Raghwani

भोजपुरी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस काजल राघवानी इन दिनों रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ में अपनी निजी जिंदगी को लेकर किए गए चौंकाने वाले खुलासों की वजह से सुर्खियों में हैं। 36 साल की काजल ने शो में अपने पास्ट रिलेशनशिप के दर्द को याद करते हुए बताया कि वह एक शादीशुदा एक्टर के साथ रिश्ते में थीं। काजल के मुताबिक, वह एक्टर उनका ख्याल रखता था और उन्हें पिता के प्यार जैसा एहसास देता था, जिसकी वजह से वह भावनात्मक रूप से उससे जुड़ गईं। एक्ट्रेस ने बताया कि उस शख्स ने पत्नी और बच्चों के साथ रिश्ते खराब होने की बात कहकर उन्हें भरोसा दिलाया था। काजल ने यह भी बताया कि भोजपुरी इंडस्ट्री में उन्हें कई मुश्किल परिस्थितियों का सामना करना पड़ा। उन्होंने दावा किया कि एक बार उन्हें मारा गया और परिवार को बर्बाद करने की धमकी भी दी गई। एक्ट्रेस ने बताया कि परिवार की जिम्मेदारी अकेले होने और इंडस्ट्री में सपोर्ट सिस्टम न होने की वजह से वह आवाज नहीं उठा पाईं। काजल ने एक अन्य घटना का जिक्र करते हुए बताया कि जब उन्होंने मारपीट का जवाब दिया, तो उन्हें बाल पकड़कर जमीन पर पटक-पटककर मारा गया और उसी हालत में छोड़ दिया गया। इन दर्दनाक यादों को बताते हुए वह भावुक हो गईं। हालांकि, अब काजल अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुकी हैं। उन्होंने खुलासा किया कि वह अगले साल शादी करने वाली हैं और अपनी नई जिंदगी को लेकर काफी एक्साइटेड हैं।

First published on: Aug 13, 2026 01:00 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola