Wednesday, 16 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘मिलिए हमारे नन्हे फरिश्तों से…’ गणेश चतुर्थी पर संभावना सेठ ने पहली बार दिखाया जुड़वा बच्चों चेहरा

Sambhavna Seth Reveal Twins Faces on Ganesh Chaturthi: एक्ट्रेस संभावना सेठ और अविनाश द्विवेदी ने गणेश चतुर्थी पर अपने फैंस को सरप्राइज देते हुए अपने जुड़वा बच्चों की पहली झलक दिखाई है. उनके बच्चों की तस्वीरें इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं.

Sambhavna Seth Reveal Twins Faces on Ganesh Chaturthi: भोजपुरी और टीवी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस संभावना सेठ के फैंस के लिए एक गुड न्यूज है. दरअसल, संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी ने गणेश चतुर्थी पर अपने फैंस को सरप्राइज देते हुए अपने जुड़वा बच्चों की पहली झलक दिखाई है. मालूम हो कि संभावना और अविनाश शादी के 10 साल बाद 4 जून, 2026 को सरोगेसी के जरिए जुड़वा बच्चों के मम्मी-पापा बने थे. कपल ने ये खुशखबरी अपने फैंस के साथ भी शेयर की थी. अब कपल ने गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर अपने जुड़वा बच्चों के चेहरे फैंस के सामने रिवील कर दिए हैं. इसके साथ ही उन्होंने अपने दोनों बच्चों के नाम भी बताए हैं. सोशल मीडिया पर संभावना और अविनाश के बच्चों की तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं.

संभावना सेठ ने दिखाई बच्चों की झलक

संभावना ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर अपने जुड़वा बच्चों की कई तस्वीरें शेयर कीं. पहली तस्वीर में संभावना और अविनाश अपने बच्चों को गोद में लिए हुए नजर आ रहे हैं. इस दौरान दोनों के चेहरे पर मम्मी-पापा बनने की खुशी साफ दिखाई दे रही है. इसके बाद की बाकी तस्वीरों में कपल के जुड़वा बच्चों की झलक दिखाई दे रही है. वहीं, एक तस्वीर में दोनों बच्चे अपने दादा-दादी की गोद में नजर आ रहे हैं. तस्वीरें शेयर करते हुए संभावना ने एक खूबसूरत कैप्शन भी दिया, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘गणपति बप्पा मोरिया. मिलिए हमारे नन्हे फरिश्तों ध्वजा और युगार्थ से.’

---विज्ञापन---

दोस्तों और फैंस ने लुटाया प्यार

जैसे ही संभावना ने बच्चों की तस्वीरें शेयर कीं, वे सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गईं. इसके बाद इस पोस्ट और बच्चों पर कपल के फैंस और दोस्तों ने खूब प्यार लुटाया. पोस्ट पर कमेंट करते हुए मोनालिसा ने लिखा, ‘अरे वाह, कितने प्यारे हैं!’ वहीं, सपना चौधरी ने जुड़वा बच्चों को आशीर्वाद देते हुए लिखा, ‘बच्चों के लिए प्यार और आशीर्वाद.’ गौहर खान ने भी बच्चों को आशीर्वाद दिया. वहीं, एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘वे बहुत खूबसूरत हैं, आप दोनों के लिए बहुत खुश हूं.’

जब संभावना-अविनाश बने मम्मी-पापा

बता दें कि संभावना और अविनाश ने इस साल अप्रैल में घोषणा की थी कि वे सरोगेसी के जरिए माता-पिता बनने वाले हैं. इसके बाद कपल ने बताया कि 4 जून को वे सरोगेसी के जरिए जुड़वा बच्चों के मम्मी-पापा बन गए हैं. कपल ने इंस्टाग्राम पर अपने जुड़वा बच्चों को गोद में लिए हुए एक तस्वीर शेयर की थी. इस पोस्ट में उन्होंने लिखा था, ‘इस साल महा दिवाली जल्दी आ गई. लक्ष्मी और गणेश दोनों घर आ गए. हमारा दिल कृतज्ञता से भरा है. हर हर महादेव.’

First published on: Sep 16, 2026 10:56 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola