Sunday, 13 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

क्यों तीन पार्ट्स में रिलीज हो रही Stranger Things 5? जानिए नेटफ्लिक्स का क्या है प्लान

'स्ट्रेंजर थिंग्स 5' को नेटफ्लिक्स पर तीन पार्ट्स में रिलीज किया जाएगा। लेकिन इसके पीछ मेकर्स का और नेटफ्लिक्स का क्या प्लान है आइए जानते हैं।

नेटफ्लिक्स की सुपरहिट वेब सीरीज स्ट्रेंजर थिंग्स का पांचवां और लास्ट पार्ट जल्द स्ट्रीम होने को तैयार है। लेकिन इस सीरीज का आखिरी सीजन तीन अलग-अलग पार्ट्स में रिलीज किया जाएगा। इसके पीछे नेटफ्लिक्स का क्या प्लान है और क्यों इसका आखिरी सीजन एक साथ नहीं रिलीज हो रहा है। आइए आपको बताते हैं।

तीन हिस्सों में आएगा स्ट्रेंजर थिंग्स सीजन 5

सीरीज स्ट्रेंजर थिंग्स का पांचवां और लास्ट सीजन इस साल के लास्ट तक रिलीज होने वाला है। फैंस इस सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। नेटफ्लिक्स ने अनाउंस किया है कि इस बार का सीजन तीन अलग-अलग पार्ट्स में रिलीज किया जाएगा। वॉल्यूम 1 में पहले चार एपिसोड होंगे, जो 26 नवंबर 2025 को रिलीज होंगे। इसके बाद वॉल्यूम 2 में एपिसोड 5 से 7 तक होंगे और यह 25 दिसंबर यानी क्रिसमस पर रिलीज होगा। वॉल्यूम 3, जो इस सीजन का एंड होगा जो 31 दिसंबर, यानी न्यू ईयर को स्ट्रीम किया जाएगा। इस प्लान से दर्शकों को लगातार नए एपिसोड देखने को मिलेंगे और शो की चर्चा लंबे समय तक बनी रहेगी।

---विज्ञापन---

क्या है नेटफ्लिक्स का प्लान? 

नेटफ्लिक्स अब अपने लोकप्रिय शो सीरीज स्ट्रेंजर के पांचवे पार्ट को एक साथ रिलीज करने के बजाय उसे तीन पार्ट्स में ही रिलीज इसलिए कर रहे हैं। ताकि दर्शकों को बारी बारी से एंटरटेनमेंट मिलता रहे। वहीं नेटफ्लिक्स के प्लान की बात करें तो स्ट्रेंजर थिंग्स 5 से पहले कोबरा काई सीजन 6 को भी इसी तरह तीन हिस्सों में रिलीज किया गया था। शुरुआत में यह ट्रेंड कोविड-19 और हॉलीवुड में चल रही हड़तालों के कारण शुरू हुआ था, जिससे शूटिंग और प्रोडक्शन में देरी हो रही थी। लेकिन बाद में यह तरीका नेटफ्लिक्स के लिए फायदेमंद साबित हुआ, क्योंकि इससे दर्शक लंबे समय तक जुड़े रहते हैं और हर वॉल्यूम के साथ शो को फिर से चर्चा में आने का मौका मिलता है। नेटफ्लिक्स इस प्लान को दर्शकों के बीच उत्सुकता बनाए रखने के लिए ऐसा कर रहा है। अगर पूरा सीजन एक साथ आ जाए, तो दर्शक उसे जल्दी खत्म कर लेते हैं और फिर शो जल्दी भुला दिया जाता है। लेकिन वॉल्यूम में रिलीज करने से हर एपिसोड और वॉल्यूम पर बातचीत और चर्चा बढ़ती है।

 

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Johny Lever की बेटी कब करेंगी शादी, जेमी लीवर ने बताया उन्हें इंस्टाग्राम पर मिल रहे प्रपोजल

छुट्टियों का फायदा उठाने का प्लान 

इस बार स्ट्रेंजर थिंग्स 5 की रिलीज डेट्स को क्रिसमस और न्यू ईयर जैसे खास मौकों पर रखा गया है। इसका मकसद छुट्टियों में लोगों के बीजी सेड्यूल को ध्यान में रखते हुए व्यूअरशिप को बढ़ाने के लिए रखा गया है। कई बार किसी शो की कहानी बहुत बड़ी होती है और उसे एक साथ दिखाना मुश्किल होता है। ऐसे में उसे हिस्सों में बांटने से मेकर्स को कहानी के साथ न्याय करने का मौका मिलता है और दर्शकों को भी हर पार्ट में कुछ नया देखने को मिलता है। नेटफ्लिक्स की यह रणनीति अब उसकी पहचान बनती जा रही है। स्ट्रेंजर थिंग्स 5 को तीन हिस्सों में रिलीज़ कर वह एक बार फिर दर्शकों की उत्सुकता को बनाए रखने और छुट्टियों के मौसम का पूरा फायदा उठाने की कोशिश कर रहा है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: 9 साल की बिनीता छेत्री कौन? जिसने ब्रिटेन में रचा दिया इतिहास

 

---विज्ञापन---

 

 

---विज्ञापन---
First published on: Jun 02, 2025 05:15 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola