Sunday, 26 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Johny Lever की बेटी कब करेंगी शादी, जेमी लीवर ने बताया उन्हें इंस्टाग्राम पर मिल रहे प्रपोजल

जॉनी लीवर की बेटी जेमी लीवर ने बताया है कि वह कब शादी करने वाली हैं। उन्होंने यह भी बताया है कि उन्हें इंस्टाग्राम पर कई प्रपोजल मिल रहे हैं।

Edited By : Kirti Soni | Updated: Jun 2, 2025 16:12
Share :

बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन जॉनी लीवर की बेटी जेमी लीवर इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। 37 साल की जेमी ने हाल ही में एक बातचीत के दौरान खुलासा किया कि अब वह शादी के लिए तैयार हैं और लव मैरिज करना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि उनके पास कई इंस्टाग्राम प्रपोजल्स आते हैं, लेकिन अभी तक उनकी ज़िंदगी में कोई खास शख्स नहीं आया है। जेमी का मानना है कि वह अपनी शादी खुद तय करेंगी और उन्हें अरेंज मैरिज का कोई इरादा नहीं है।

जेमी ने बातचीत में बताया कि वह काफी इंडिपेंडेंट सोच रखती हैं और अगर उन्हें कुछ चाहिए होता है तो वह खुद उसे पाने की कोशिश करती हैं। इसी बातचीत में उन्होंने एक दिलचस्प किस्सा भी साझा किया जिसमें एक लड़के ने उन्हें इंस्टाग्राम पर गाना गाकर प्रपोज किया था और यहां तक कि उनकी मां को भी मैसेज भेजा था। जेमी ने कहा कि उन्हें इस तरह का अटेंशन अच्छा लगता है, लेकिन वह जल्दबाज़ी में कोई फैसला नहीं लेना चाहतीं। टीवी एक्टर पारस छाबड़ा ने भी भविष्यवाणी की कि जेमी की शादी बहुत जल्द हो सकती है। अब देखना होगा कि जेमी को उनका सच्चा प्यार कब और कैसे मिलता है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Rana Naidu Season 2 का ट्रेलर कब होगा रिलीज? Netflix ने बताई डेट

First published on: Jun 02, 2025 04:11 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola