Saturday, 27 April, 2024

---विज्ञापन---

Good News: बिपाशा बसु बनी मां, घर आई लक्ष्मी

Good News: बॉलीवुड के पावर कपल बिपाशा बसु (Bipasha Basu) और करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) ने अपने पहले बच्चे का वेलकम किया है। बिपाशा ने 43 साल की उम्र में बेटी को जन्म दिया है। यूं तो जोड़े की तरफ से अबतक इस खुशखबरी की कोई अनाउंसमेंट नहीं की गई है, लेकिन सोशल […]

Good News: बिपाशा बसु बनी मां, घर आई लक्ष्मी
Good News: बिपाशा बसु बनी मां, घर आई लक्ष्मी

Good News: बॉलीवुड के पावर कपल बिपाशा बसु (Bipasha Basu) और करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) ने अपने पहले बच्चे का वेलकम किया है। बिपाशा ने 43 साल की उम्र में बेटी को जन्म दिया है। यूं तो जोड़े की तरफ से अबतक इस खुशखबरी की कोई अनाउंसमेंट नहीं की गई है, लेकिन सोशल मीडिया पर ये न्यूज आग की तरह वायरल हो रही है। साथ ही मशहूर फोटोग्राफर विरल भयानी ने भी पोस्ट साझा कर इस बात की जानकारी दी है।

नन्ही परी को देखने के लिए बेताब फैंस

कपल की टीम की तरफ से भी इस बात की जानकारी दी गई है कि बिपाशा बसु ने बेटी को जन्म दिया है। वहीं इस खुशखबरी के सामने आने के बाद से ही बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर के लिए बधाइयों का तांता लग गया है। अब हर कोई बिपाशा-करण की नन्ही परी की पहली झलक पाने का इंतजार कर रहा है।

पोस्ट कर दी थी प्रेग्नेंसी की जानकारी

बताते चलें कि बिपाशा बसु ने कुछ समय पहले ही पोस्ट साझा कर अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी। एक्ट्रेस ने पति करण सिंह ग्रोवर संग दो तस्वीरों की सीरीज साझा कर लिखा था,’एक नया टाइम, नया फेज…एक नई रोशनी ने हमारी जिंदगी में एक नया शेड जोड़ दिया है। यह हमें पहले से भी ज्यादा कंप्लीट कर रहा है। हमने अपने जीवन की शुरुआत अलग-अलग की, फिर हम मिले और तभी से हम दोनों साथ हैं। सिर्फ दो लोगों के लिए यह बहुत ज्यादा प्यार है, जो थोड़ा अनफेयर लगता है। इसलिए अब हम जल्द ही दो से तीन हेने वाले हैं।’

2015 में डेटिंग, 2016 में शादी

गौरतलब है कि बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की पहली मुलाकात फिल्म ‘अलोन’ के सेट पर हुई थी, यहीं से दोनों के बीच प्यार की शुरुआत हुई। करण-बिपाशा ने साल 2015 में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया और 2016 के अप्रैल महीने में शादी कर हमेशा के लिए एक-दूजे के हो गए। कपल शादी के 6 बाद पैरेंट्स बना है।

First published on: Nov 12, 2022 03:16 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.