Tuesday, 28 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

25 साल की हुई ‘गदर’! अपनी सुपरहिट फिल्म को लेकर सनी देओल ने कही ये बड़ी बात

Sunny Deol on Film Gadar Success: ब्लॉकबस्टर फिल्म 'गदर: एक प्रेम कथा' को आज 25 साल पूरे हो गए हैं. इस खास मौके पर सनी देओल ने अपनी इस सुपरहिट फिल्म की सफलता पर एक बड़ा बयान दिया है.

---विज्ञापन---

Sunny Deol on Film Gadar Success: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल और अमीशा पटेल की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘गदर: एक प्रेम कथा’ को आज 25 साल पूरे हो गए हैं. हाल ही में फिल्म के डायरेक्टर अनिल शर्मा ने बताया था कि वो अलगे साल तक’गदर 3′ शूटिंग शुरू कर सकते हैं. इसके अलावा, उन्होंने ‘गदर: एक प्रेम कथा’ के रिकॉर्ड पर भी बात की थी. वहीं, अब फिल्म के हीरो तारा सिंह उर्फ सनी देओल ने अपनी फिल्म ‘गदर’ की सफलता पर एक बड़ा बयान दिया है, जो इस समय वायरल हो रहा है. चलिए जानते हैं कि आखिर सनी देओल ने इस फिल्म को लेकर क्या कुछ कहा है.

फिल्म को हां कहने में…

दरअसल, सनी देओल बताया कि आखिर फिल्म ‘गदर: एक प्रेम कथा’ उस समय बिना सोशल मीडिया और मार्केटिंग सिस्टम के इतनी बड़ी हिट कैसे बन गई. इसके साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि आखिर उन्होंने इस फिल्म में काम करने का फैसला क्यों किया था. हिन्दुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में सनी देओल ने कहा, ‘मैंने ‘गदर’ को इसलिए चुना क्योंकि मुझे इसकी कहानी बहुत पसंद आई थी. जब भी कोई कहानी मेरे दिल को छू जाती है, तो मैं उस फिल्म को हां कहने में ज्यादा समय नहीं लगाता. गदर उन्हीं फिल्मों में से एक थी.’

---विज्ञापन---
Gadar Ek Prem Katha

मैंने कभी कल्पना नहीं…

सनी देओल ने आगे कहा, ‘गदर सच में एक पवित्रता की कहानी है. यह एक सरल, सच्ची प्रेम कहानी है जो हर इंसान को छू जाती है, चाहे वह कोई भी हो या कहीं से भी आया हो. मुझे पता था कि लोगों को ये फिल्म पसंद आएगी. लेकिन मैंने कभी कल्पना नहीं की थी कि फिल्म इतनी बड़ी हिट हो जाएगी कि तारा सिंह लोगों के परिवारों का हिस्सा बन जाएगा. ये गाने लोगों की यादों का हिस्सा बन गए हैं. फिल्म की इस कामयाबी का सारा श्रेय इसकी सच्चाई और लोगों के प्यार को जाता है.’

First published on: Jun 16, 2026 12:58 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola