Home/E24 News/Entertainment News Live: RCB की जीत पर फूले नहीं समा रहीं Anushka Sharma, पति Virat Kohli को ऐसे दी शाबाशी
Entertainment News Live: RCB की जीत पर फूले नहीं समा रहीं Anushka Sharma, पति Virat Kohli को ऐसे दी शाबाशी
Entertainment News Live In Hindi: रविवार को IPL 2026 के फाइनल मैच में विराट कोहली की टीम RCB ने जीत हासिल की. जीत के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस ने पति विराट कोहली को खास अंदाज में बधाई दी. बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों दृश्यम 3 और करुप्पू का दबदबा बना हुआ है. दोनों ही फिल्में शानदार कलेक्शन कर रही हैं. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…
Entertainment News Live In Hindi: रविवार की रात को IPL 2026 का फाइनल मैच अहमदाबाद में खेला गया था. यह मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु(RCB) और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया था, जिसमें विराट कोहली की टीम RCB ने जीत हासिल की. विराट की टीम ने 156 रनों का पीछा करते हुए जीत हासिल की. वहीं, RCB के इस मैच के दौरान विराट कोहली की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भी मौजूद थीं. वहीं, अनुष्का ने RCB की जीत के बाद पति विराट कोहली पर जमकर प्यार लुटाया और उनके लिए एक खास पोस्ट भी शेयर किया.
दरअसल, RCB की जीत के जश्न के तमाम वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. अनुष्का शर्मा भी इस जश्न में शामिल हुईं हैं और उन्होंने विराट को जीत की बधाई देते हुए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है. जिसमें विराट कोहली मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं. विराट इस दौरान एक टी-शर्ट पहने हुए हैं, जिसपर लिखा है, ” एक बार जीतना अच्छा लगा, आपने इसे दोबारा कर दिखाया. इस पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने हार्ट इमोजी भी एड किया है.
---विज्ञापन---
जानें दृश्यम 3, करुप्पू और चांद मेरा दिल का कलेक्शन
सिनेमाघरों में इन दिनों दृश्यम 3 और करुप्पू का दबदबा बना हुआ है. दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर एक दूसरे को कड़ी टक्कर दे रही हैं. दृश्यम ने 11 दिनों में दुनिया भर में 228.95 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. इसके अलावा करुप्पू ने 17 दिनों में दुनिया भर में इसने 289.24 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं, चांद मेरा दिल को लेकर बात करें तो इस फिल्म ने 10 दिनों में दुनिया भर में सिर्फ 32.24 करोड़ का कलेक्शन किया है.
आर माधवन मना रहे हैं 56वां जन्मदिन
बॉलीवुड के स्टार एक्टर आर माधवन आज अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं. एक्टर का जन्म 1 जून 1970 को जमशेदपुर, झारखंड में हुआ था. वह अपनी फिल्म ‘रहना है तेरे दिल में’ की रिलीज के बाद लोगों के बीच काफी पॉपुलर हो गए थे. इस फिल्म के बाद लड़कियां उनकी दीवानी हो गई थीं. इसके अलावा वह बॉलीवुड में तमाम शानदार फिल्मों में काम कर चुके हैं. वह 3 इडियट्स, धुरंधर, धुरंधर 2, तनु वेड्स मनु, रॉकेट्री, जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…
---विज्ञापन---
11:39 (IST) 1 Jun 2026
Entertainment Live News: IPL 2026 में RCB की जीत पर एक दूसरे की बाहों में बाहें डाल झूमे Virat-Anushka
RCB की जीत के बाद सोशल मीडिया पर तमाम फोटोज वीडियो वायरल हो रहे हैं. वहीं, अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के खास पलों की तस्वीरों और वीडियो भी वायरल हो रहे हैं. इतना ही नहीं RCB की जीत के बाद एक पार्टी रखी गई थी, जिसमें विराट अनुष्का साथ में डांस करते हुए नजर आ रहे हैं. दोनों का यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यहां पढ़ें पूरी खबर...
10:23 (IST) 1 Jun 2026
Entertainment Live News: जानें ब्लास्ट और द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो ने रविवार को किया कितना कलेक्शन
अर्जुन सरना स्टारर फिल्म सिनेमाघरों में 28 मई को रिलीज हुई है. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी रिलीज के चौथे दिन 6 करोड़ का कलेक्शन किया है. फिल्म ने चार दिनों में कुल 13.95 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. इसके अलावा जैकी श्रॉफ स्टारर फिल्म द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल है. फिल्म ने अपनी रिलीज के तीसरे दिन 56 लाख का कलेक्शन किया है और भारत में तीन दिनों में 1.31 करोड़ का कारोबार कर लिया है.
Related
First published on: Jun 01, 2026 10:18 AM
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around
the world
on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.