Saturday, 27 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Alpha के सेट पर आलिया भट्ट के साथ विवाद पर बॉबी देओल ने तोड़ी चुप्पी, बोले-‘क्या रहा है मेरे साथ…’

Bobby Deol Breaks Silence on Cold War Rumours With Alia Bhatt: एक्टर बॉबी देओल ने हाल ही में आलिया भट्ट के साथ 'अल्फा' के सेट पर हुए विवाद की खबरों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है.

---विज्ञापन---

Bobby Deol: बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल इस समय अपनी आने वाली फिल्म ‘बंदर’ के प्रमोशन को लेकर बिजी चल रहे हैं. हालांकि, इसके अलावा, भी उनकी कई और फिल्में लाइन-अप में लगी हुई हैं. जिसमें से एक फिल्म ‘अल्फा’ है, इस मूवी में बॉबी देओल के साथ एक्ट्रेस आलिया भट्ट लीड रोल में हैं. कुछ समय पहले एक खबर सामने आई थी कि फिल्म ‘अल्फा’ के सेट पर बॉबी और आलिया के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया. हालांकि, अब इस मामले पर खुद बॉबी देओल का रिएक्शन सामने आया है. आलिया भट्ट के साथ विवाद पर बॉबी देओल ने चुप्पी तोड़ते हुए हैरानी जताई है. चलिए जानते हैं कि उन्होंने इस मामले पर क्या कहा.

Bobby Deol

क्या रहा है मेरे साथ…

हाल ही में ‘आप की अदालत’ में पहुंचे बॉबी देओल ने उन सभी खबरों को खारिज कर दिया, जिसमें कहा जा रहा था कि फिल्म ‘अल्फा’ के पर उनका एक्ट्रेस आलिया भट्ट के साथ विवाद हो गया था, जिसके बाद से दोनों एक्टर्स के बीच कोल्ड वॉर चल रही है. बॉबी देओल ने कहा, ‘मुझे भी मेरे किसी दोस्त ने ये खबर भेजी, जिसे देखकर मैं हैरान रह गया. लोग इतने वेले हैं कि कुछ भी बना देते हैं. मैंने रणबीर के साथ फिल्म की, उसके बाद जब ये फिल्म मुझे ऑफर हुई तो आलिया के साथ. मैंने सोचा हो क्या रहा है मेरे साथ, ये दोनों मेरे फेवरेट एक्टर हैं. वह इतनी अच्छी एक्ट्रेस हैं, इतनी मेहनत करती है. उनको फिल्म में फाइट सीक्वेंस करना था और वह इसके लिए तैयार थी.’

---विज्ञापन---

इतने नाराज थे कि…

बॉबी देओल ने अपनी बात पूरी करते हुए आगे कहा, ‘कुछ खबरों में ऐसा भी लिखा था कि बॉबी इतने नाराज थे कि आदित्य चोपड़ा ने उसको एक और फिल्म ऑफर की थी. मैं हर किसी को बात साबित नहीं कर सकता, लेकिन यह सच नहीं है. आप जिस इंस्टाग्राम पर भरोसा करते हैं, उसमें से 90 प्रतिशत कहानियां असली नहीं होतीं. बता दे कि फिल्म ‘अल्फा’ में आलिया भट्ट और बॉबी देओल के अलावा एक्ट्रेस शरवरी भी अहम किरदार में हैं.’

यह भी पढ़ें- Box Office Collection: Drishyam 3 और Karuppu के बीच संडे हुई कड़ी टक्कर, जानें चांद मेरा दिल, ब्लास्ट और द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो का हाल

---विज्ञापन---
First published on: Jun 01, 2026 07:17 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola